{"_id":"634b07fbdca96d07777f5eea","slug":"hand-fed-kheer-to-children-cherished-by-taking-them-in-their-arms-city-office-news-ali3027394102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को हाथों से खिलायी खीर, गोद में लेकर किया दुलारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को हाथों से खिलायी खीर, गोद में लेकर किया दुलारा
Sun, 16 Oct 2022 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:50 AM IST
सार
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरी, कन्या या बालक (बच्चे) कुपोषण से मुक्त होकर सुपोषित होंगे तो हमारा बचपन स्वस्थ होने के साथ ही समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ एवं सशक्त बनने की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
लाल डिग्गी स्थित हैबिटेट सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्ची को दुलारते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दूसरे रूप में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री लाल डिग्गी स्थित नगर स्मार्ट सिटी योजना के तहत नवनिर्मित हैबिटेट सेंटर के लोकार्पण समारोह में उन्होंने न केवल बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलायी बल्कि उन्हें अपनी गोद में लेकर प्यार से दुलार भी किया।
संबोधन में उन्होंने कहा कि किशोरी, कन्या या बालक (बच्चे) कुपोषण से मुक्त होकर सुपोषित होंगे तो हमारा बचपन स्वस्थ होने के साथ ही समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ एवं सशक्त बनने की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि बचपन एवं वर्तमान सुरक्षित है तो देश का भविष्य भी सुरक्षित है।
धात्री महिलाओं, किशोरी कन्याओं एवं बच्चों को जोड़कर भारत के भविष्य को स्वस्थ व सक्षम बनाने में सभी योगदान दें। मां स्वस्थ होगी तो वर्तमान स्वस्थ रहेगा। शिक्षा एवं स्वस्थ्य समाज की बुनियादी आवश्यकताएं हैं। मुख्यमंत्री ने यहां करीब जिले के विकास की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर 446 करोड़ के कार्यों की सौगात दी है।