फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Half payment made to contractor without furniture reaching classrooms

Aligarh: पंचायत अध्यक्ष ने ईओ पर लगाया आरोप, कक्षाओं में फर्नीचर पहुंचा नहीं, ठेकेदार को कर दिया आधा भुगतान

Tue, 26 Aug 2025 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:24 PM IST
सार

आकांक्षी नगर योजना में स्कूलों में फर्नीचर लगना था। इसके लिए सरकार की ओर से 6.47 लाख रुपये स्वीकृत हुए और 3.10 लाख रुपये दे भी दिए। आरोप है कि फर्नीचर की सप्लाई नहीं हुई और संबंधित फर्म आर के कंस्ट्रक्शन को 3.10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।

विज्ञापन
Half payment made to contractor without furniture reaching classrooms
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलीगढ़ की बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी (ईओ) पर स्कूलों में बिना फर्नीचर सप्लाई हुए ही ठेकेदार को भुगतान कर देन का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया है। इसमें स्मार्ट क्लास बनाने और ओपन जिम तैयार करने के काम में कमी रह जाने के बाद भी ठेकेदार को पेमेंट कर दिए जाने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा सफाई कर्मियों से दुर्व्यवहार और शासन से पैसा आने के बाद भी विकास कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं करने की शिकायत भी की गई है। पूरे मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में कहा है कि आकांक्षी नगर योजना में स्कूलों में फर्नीचर लगना था। इसके लिए सरकार की ओर से 6.47 लाख रुपये स्वीकृत हुए और 3.10 लाख रुपये दे भी दिए। आरोप है कि फर्नीचर की सप्लाई नहीं हुई और संबंधित फर्म आर के कंस्ट्रक्शन को 3.10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके लिए अवर अभियंता से भी हस्ताक्षर नहीं कराए। जिलाधिकारी संजीव रंजन कहते हैं कि जो भी शिकायत है उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं उनका कोई आधार नहीं है। यह शिकायत दबाव बनाने के लिए की गई है। जो भी पैसा भुगतान किया है उसकी स्वीकृति नगर पंचायत अध्यक्ष के स्तर से ही होती है। इसलिए अगर अध्यक्ष को लगता है कि भुगतान गलत हुआ है तो मंजूरी नहीं देनी चाहिए थी। - रमा दुबे, अधिशासी अधिकारी, बरौली नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे भुगतान के संबंध में जानकारी नहीं है। पैसे के लेनदेन के दस्तावेजों की निगरानी का दायित्व अधिशासी अधिकारी का है। मैं जनता का प्रतिनिधि हूं। 14 सभासदों के साथ सलाह करके विकास कार्यों की देखरेख करता हूं। ईओ ने नियमों के खिलाफ जाकर काम किए हैं। जिसके लिए शिकायत की गई है।-मनोज सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत, बरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed