{"_id":"6851cfc3f351e9ac350a9e36","slug":"half-of-the-farmers-agreed-to-give-land-for-334-d-highway-aligarh-news-c-2-1-gur1003-710259-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 334-डी राजमार्ग में भूमि देने के लिए आधे किसानों ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 334-डी राजमार्ग में भूमि देने के लिए आधे किसानों ने दी सहमति
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर से जिले की हरियाणा सीमा तक बनने वाले राजमार्ग 334-डी के लिए भूमि देने के मामले में अभी तक 50 फीसदी किसानों ने ही अपनी सहमति दी है, शेष किसान विरोध कर रहे हैं। प्रस्तावित राजमार्ग लगभग 83 किलोमीटर लंबा है। इसके लिए खैर तहसील के 28 गांव की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है।
यह राजमार्ग गांव अर्राना, चौधाना, जरारा, ऐचना, लक्ष्मणगढ़ी, उदयगढ़ी, किरतपुर, बांकनेर, उसरह से हामिदपुर तक बनेगा। इस राजमार्ग के लिए अभी तक लगभग 50 फीसदी प्रभावित किसानों ने ही जमीन देने की सहमति दी है। शेष किसानों से सहमति लेने का प्रयास जारी है।
गांव चौधाना, ऐचना, बांकनेर और उसरह के किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध किया है। यहां के किसानों का कहना है कि जो जमीन सड़क के किनारे आ रही है, उनके वर्तमान वास्तविक रेट सर्किल रेट से कहीं ज्यादा हैं। शासन इसके अनुसार मुआवजा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम खैर सुमित सिंह ने बताया कि तहसीलदार खैर को किसानों से जल्द से जल्द सहमति बनाने के लिए कहा गया है। जहां मुआवजे की दरों को लेकर कोई समस्या है, वहां प्रस्तावित भूमि का मुआयना कर मुआवजे की दरों के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।