फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hajj Committee of India not give sim card to pilgrims

Aligarh News: हज कमेटी ऑफ इंडिया नहीं देगा यात्रियों को सिम कार्ड, आरटीपीसीआर जांच भी होगी जरूरी

Sat, 25 Feb 2023 04:31 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 04:31 AM IST
सार

हज यात्रियों की पहली उड़ान दिल्ली से मदीना जाएगी, जो 21 मई 2023 से शुरू होगी। अंतिम उड़ान 22 जून को होगी। वापसी उड़ान 3 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त को अंतिम उड़ान होगी।

विज्ञापन
Hajj Committee of India not give sim card to pilgrims
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को सिम कार्ड नहीं देगा। हज यात्रियों को अपने साथ सिम कार्ड ले जाना होगा। सऊदी अरब में भी वह सिम कार्ड आसानी से खरीद सकते हैं। हज यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच जरूरी है। इसके लिए सरकारी अस्पताल या रेलवे के अस्पताल के जांच प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

विज्ञापन


हर हज यात्री अपने साथ 7 किलोग्राम का हैंड बैग, 20-20 किलोग्राम के दो-दो सूटकेस ले जा सकेंगे। हज यात्रियों की पहली उड़ान दिल्ली से मदीना जाएगी, जो 21 मई 2023 से शुरू होगी। अंतिम उड़ान 22 जून को होगी। वापसी उड़ान 3 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त को अंतिम उड़ान होगी।
विज्ञापन


छह जिलों के हज यात्रियों के बने व्हाट्सएप ग्रुप
हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को हज के दौरान कोई दुश्वारी न आए, इसके लिए सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। ग्रुप में अलीगढ़, आगरा, कायमगंज, इटावा, बुलंदशहर, एटा से जाने वाले हज यात्रियों को जोड़ा गया है। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 से 20 मार्च तक होगा कुरांदाजी
हज यात्रियों को चयन कुरांदाजी से होगा। 17 मार्च से 20 मार्च के बीच होगा। नाम आने के बाद हज यात्री को पहली किस्त 81 हजार 500 रुपये 24 मार्च से पहले जमा करनी होगी। 27 मार्च तक पहली किस्त की रसीद, पासपाेर्ट, चिकित्सा प्रमाणपत्र और हज आवेदन फॉर्म के साथ 27 मार्च तक उत्तर प्रदेश हज कमेटी लखनऊ को भेजने होंगे। हज यात्रियों को दूसरी किस्त एक लाख 70 हजार रुपये मार्च के अंतिम दिन तक जमा करनी होगी। हज की अंतिम किस्त मक्का और मदीना में रिहाइश, ट्रांसपोर्ट और रियाल की कीमत और हवाई जहाज का किराया के साथ अंतिम किस्त जमा करनी होगी। यह किस्तें ऑनलाइन या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा करनी होगी।


इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रियों को 21 सौ सऊदी रियाल उपलब्ध नहीं कराएगी। अब हर हज यात्री ज्यादा से ज्यादा 15 सौ रियाल अपने साथ ले जा सकेगा। इस बार हज यात्रा का खर्च लगभग तीन लाख 50 हजार रुपये रहने वाला है। वर्ष 2019 में यह खर्च दो लाख 41 हजार था, जो वर्ष 2022 में तीन लाख 86 हजार तक हो गया था।
-तौफीक अहमद खान, सचिव, लब्बैक हज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed