{"_id":"5d697b578ebc3e0159662f1d","slug":"had-indecent-act-with-daughter-killed-aligarh-news-ali212279581","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबली सिंह हत्या कांड: मुख्य आरोपी ठाकुरदास गिरफ्तार, कहा बेटी से की थी अश्लील हरकत, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबली सिंह हत्या कांड: मुख्य आरोपी ठाकुरदास गिरफ्तार, कहा बेटी से की थी अश्लील हरकत, इसलिए मार डाला
Sat, 31 Aug 2019 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime news
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौली क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार बबली सिंह की हत्या में पकड़े गए लूट और हत्या के आरोपी 15 हजार के इनामी चौकीदार ठाकुरदास को पुलिस ने पूछताछ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ठाकुरदास ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह भट्ठे पर ही स्थित झोपड़ी में खाना खा रहा था। इसी दौरान बबली सिंह अपने ऑफिस के बाहर थे। बेटी किसी काम से वहां गई थी। बेटी को देख उन्होंने ऑफिस के बाहर रखी एक टेबिल को बेटी से अंदर रखने में मदद को बोला। बेटी मालिक की बात मानते हुए टेबल को अंदर रखवाने चली गई। अंदर जाकर बबली ने बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसके सामने दोस्ती का प्रस्ताव रख अश्लील हरकत कर दी।
विज्ञापन
इससे घबराए बेटी वहां से भागते हुए झोपड़ी में आई और पूरी कहानी बताई। ठाकुरदास बेटी के साथ हुई हरकत का विरोध करने मालिक के पास गया था। वहां उनसे विरोध जताया तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया। इस पर गुस्से में ठाकुरदास ने तमंचे से बबली सिंह को एक गोली मार दी। गोली पैर में जा धंसी इसके बाद बबली ने भागकर ठाकुरदास को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने एक के बाद एक दो गोलियां और मार दीं, जिनसे वह वहीं ढेर हो गए।
विज्ञापन
साथ ही आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ बुलेट बाइक लेकर भागा था। वहां ढाई लाख रुपये भी रखे थे। मगर, उनको हाथ भी नहीं लगाया। पुलिस के अनुसार ठाकुरदास ने अकेली ही हत्या करने की बात स्वीकार की है। हालांकि इस खुलासे को मृतक का परिवार झूठा बता रहा है।
मैनपुरी में ही करने लगा था नई नौकरी की तलाश
पुलिस पूछताछ में आरोपी ठाकुरदास ने बताया कि वह हत्या करने के बाद बबली सिंह की बुलेट लेकर बच्चों सहित फरार हुआ था। यहां से वह अपने एक दोस्त के पास मैनपुरी में जाकर रहने लगा था। वहां लंबा समय व्यतीत करने के बाद नौकरी की तलाश में था। उसका प्लान मैनपुरी में ही बसने का था।
मृतक का परिवार बोला मनगढ़ंत है खुलासा
मृतक बबली सिंह के परिवार और गांव के लोगों ने आरोपी ठाकुरदास द्वारा पुलिस को दिए बयानों को मनगढ़ंत बताया है। परिवार सहित गांव के लोग शुक्रवार को एसएसपी आकाश कुलहरि के पास पहुंचे। परिवार ने एसएसपी से कहा कि इस हत्याकांड के पीछे की कोई और वजह है, जिससे पर्दा उठना जरूरी है। परिवार और गांव के लोग इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।
थाना पुलिस ने शायद किसी दबाव के चलते इस प्रकार की मनगढ़ंत कहानी को बल देकर खुलासा कर दिया है। परिवार का तर्क यह भी है कि इस हत्याकांड को ठाकुरदास ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पहली गोली ठाकुरदास ने मारी थी, जबकि दो गोलियों अन्य लोगों ने चलाईं। उनकी भी तलाश हो। इस पर एसएसपी ने परिवार को आश्वासन दिया है कि अगर वह थाना पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से खुश नहीं हैं तो इस मामले को क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप जांच कराई जाएगी।
हत्याकांड की हो सीबीआई जांच
क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश कुमार ने मांग की है कि इस खुलासे की जांच सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह खुलासा गलत है। इसके पीछे कोई और राज है। उन बातों को छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी रची गई है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में बबली सिंह के तीन गोलियां लगने और शरीर पर चोटों के निशान आए हैं। इससे लगता है कि यह हत्या किसी एक आदमी द्वारा नहीं, बल्कि दो या तीन लोगों द्वारा मिलकर की गई है। इधर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संतोष जादौन ने भी हत्याकांड की सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग की है।
यह था घटनाक्रम
गत 31 जुलाई को बलवंत नगरिया स्थित शरद ईंट उद्योग के स्वामी नीरज उर्फ बबली सिंह की उनके ही ईंट भट्ठे पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उनके ही चौकीदार ठाकुरदास निवासी रिगवारा कला, जरिया, जिला हमीरपुर ने की। जो घटना के बाद से ही अपने बच्चों सहित बबली सिंह की बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया था। बबली सिंह गभाना क्षेत्र के बड़े जमींदार और प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते थे।
परिजनों ने ठाकुरदास सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ठाकुरदास की तलाश में पश्चिमी यूपी के भट्ठे, गुड़गांव और अन्य राज्यों में रह रहे ठाकुरदास के रिश्तेदारों के विषय में जानकारी जुटाई गई। मगर, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।
दूसरी ओर बबली सिंह के परिजन और ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि पुलिस हत्यारों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया था। इसके बाद हत्या के आरोपी ठाकुरदास को पुलिस ने हमीरपुर से मिले इनपुट के बाद आरोपी को गुरुवार को सोमना नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और बबली सिंह की बुलेट बाइक को बरामद किया है।
गभाना थाने के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ठाकुरदास ने बेटी से छेड़खानी होने पर बबली सिंह की हत्या करने की बात कुबूली है। उसको जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड से संबंधित अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।