फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gutka, cigarette, beedi, liquor shop near schools

सब कुछ हो रहा खुलेआम: स्कूलों के बगल में नशे की दुकान,उड़ रहा धुंआ, आंखें बंद किए हैं जिम्मेदार

Thu, 26 Dec 2024 02:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 02:20 PM IST
सार

स्कूल, कॉलेज और डिग्री कॉलेज के 100 मीटर दायरे में नशीली सामग्री बेचने की दुकानें खुलेआम चल रही हैं। जहां गुटका, सिगरेट और पान मसाला बिक रहा है। सबकुछ देखते हुए भी अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं।

विज्ञापन
Gutka, cigarette, beedi, liquor shop near schools
गोपीराम पालीबाल इंटर कॉलेज के पास ही बिक रहा गुटका आदि - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में स्कूलों के आसपास नशे की दुकानें खूब चल रही हैं। गुटका, सिगरेट और जाने क्या क्या बेच रहे हैं यह लोग। स्कूली बच्चे भी नशे की जद में आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन फिर भी खामोश है। कई जगह तो स्कूल गेट के एकदम बगल में दुकान खुली हुई है जबकि नियम है कि 100 मीटर की परिधि में इस प्रकार की कोई दुकान नहीं होनी चाहिए। अगर महानगर में गिनती की जाए तो 100 से भी ज्यादा दुकानें स्कूल कालेजों के बगल में चल रही हैं।

विज्ञापन

कॉलेज के पास बिक रहा नशा
विज्ञापन

सासनीगेट स्थित प्रागनारायन मूक बधिर विद्यालय से 10 कदम दूरी पर एक नहीं दो दुकानें शराब की हैं। इनमें एक देसी और दूसरा अंग्रेजी शराब की दुकान है। अचलताल स्थित पालीवाल इंटर कॉलेज के बराबर में तीन दुकानें हैं, जहां गुटका, सिगरेट और पान मसाला बिक रहा है। आगरा रोड स्थित केपी इंटर कॉलेज के बराबर भी सिगरेट, पान मसाला की दुकान है। संत फिदेलिस स्कूल और ओएलएफ के सामने सिगरेट, पान मसाला बिक रहे हैं। इसी तरह द ब्लाॅसम्स स्कूल के सामने भी पान-मसाला की दुकानें हैं। अलग-अलग मार्गों पर स्थित स्कूलों के आसपास पान मसाला की दुकानें संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के पास शराब की दुकान

विद्यालय के पास में ही शराब की दुकानें खुल गईं। इससे विद्यार्थियों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। दुकानें बंद कराने की शिकायत कर चुके हैं।-आरएल मथुरिया, प्रधानाचार्य, प्रागनारायन मूक बधिर विद्यालय


स्कूलों के पास जिन दुकानों पर नशीली सामग्री बिक रही है, उन पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से बचाया जाए।-प्रदीप के गुप्त, अध्यक्ष, पुरातन छात्र समिति
नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी। 100 मीटर दायरे में नशीली सामग्री बेचने की दुकानें खुलेआम चल रही हैं।-डॉ. रक्षपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष औटा आगरा
जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूलों के पास गुटका, सिगरेट, नशीले पदार्थ बेचने वाले दुकानों पर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो दुकानें भी बंद कराई जाएंगी।-मनोज गिरि, संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed