फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gupta Navratri from June 19

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि 19 जून से, उपासक नौ दिन करेंगे माता रानी का गुणगान

Mon, 19 Jun 2023 01:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 01:32 AM IST
सार

गुप्त नवरात्र में सौभाग्य, धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए देवी की आराधना जरुरी है। इन नौ दिनों में 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की विशेष पूजा की जाती है। गुप्त सिद्धियां प्राप्त करने एवं तंत्र-मंत्र करने के लिए अषाढ़ की नवरात्रि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

विज्ञापन
Gupta Navratri from June 19
नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज हम महिलाओं को सशक्त करने की बात करते हैं। इस समय महिला सशक्तिकरण की बयार चल रही है और इसी समय आया है नवरात्र का पर्व। यानी गुप्त नवरात्रि पर्व। जो सोमवार से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि यह एक ऐसा पर्व है जो हमारी संस्कृति में महिलाओं के गरिमामय स्थान को दर्शाता है। नारी मूलत: शक्ति है, वह असीम ऊर्जा है, जिसके बिना संरचना, पोषण, रक्षा और आनंद की कल्पना नहीं की जा सकती है। नवरात्र में हम उसी नारी शक्ति को पूजते हैं । भारतीय दर्शन ने मां दुर्गा के माध्यम से नारी-शक्ति को महत्व दिया गया है । 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्र का 28 जून को समापन होगा। उधर, वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि गुप्त नवरात्र में सौभाग्य, धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए देवी की आराधना जरुरी है। इन नौ दिनों में 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की विशेष पूजा की जाती है। गुप्त सिद्धियां प्राप्त करने एवं तंत्र-मंत्र करने के लिए अषाढ़ की नवरात्रि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने बताया कि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 05:23 बजे से 07:27 तक लगभग दो घंटे चार मिनट का रहेगा वहीं अभिजित मुहूर्त प्रातः 11:55 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन


चातुर्मास में नहीं होंगे शुभकार्य 
देव शयनी एकादशी से देवठान एकादशी 29 जून से 23 नवंबर तक (चातुर्मास ) होगा। चातुर्मास में हिंदू धर्म के अनुसार इन चार माह में कोई भी शुभ मंगल कार्य नहीं किये जाते हैं। भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। जिसके बाद ज्यादातर सभी शुभ कामों पर रोक लग जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed