{"_id":"63cd12ca322c070e6f7a66c4","slug":"gupt-navratri-start-sadhna-done-at-crematoriums-or-secret-places-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्त नवरात्रि: श्मशान या गुप्त जगहों पर होती है साधना, 30 जनवरी तक चलेंगे नवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्त नवरात्रि: श्मशान या गुप्त जगहों पर होती है साधना, 30 जनवरी तक चलेंगे नवरात्रि
Sun, 22 Jan 2023 04:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:11 PM IST
सार
गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं, जो 30 जनवरी तक चलेंगे। पुराणों की मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गे की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में साधक गुप्त साधनाएं करने श्मशान या गुप्त स्थान पर जाते हैं।
विज्ञापन
सिद्धि योग में शुरू हुए माघ गुप्त नवरात्रि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मास में आज से नौ दिवसीय गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं, जो 30 जनवरी तक चलेंगे। पुराणों की मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गे की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में साधक गुप्त साधनाएं करने श्मशान या गुप्त स्थान पर जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में पहले दिन मां काली, दूसरे दिन मां तारा, तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी का पूजन किया जाएगा। चौथे दिन मां भुवनेश्वरी की उपासना, पूजा एवं मोक्ष के लिए दान पूजा की जाती है।
विज्ञापन
इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करना काफी शुभ होगा। चंद्रमा ग्रह संबंधी परेशानी के लिए यह पूजा की जाती है। नौवें दिन मां मतांगी एवं मां कमला देवी की पूजा के बाद व्रत का उद्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन