{"_id":"667ef5ff694f3da2870d2537","slug":"gulveer-gave-gold-to-up-in-five-km-race-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के लाल, तूने कर दिया कमाल: गुलवीर ने पांच किमी दौड़ में यूपी को दिलाया स्वर्ण, नीरू पहुंचीं फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के लाल, तूने कर दिया कमाल: गुलवीर ने पांच किमी दौड़ में यूपी को दिलाया स्वर्ण, नीरू पहुंचीं फाइनल में
Fri, 28 Jun 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:12 PM IST
सार
पंचकूला हरियाणा में 27 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में गुलवीर ने 13 मिनट 34 सेकेंड व 67 प्लस सेकेंड में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
गुलवीर के साथ शमशाद निसार आजमी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
63वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में अलीगढ़ जिले के गुलवीर सिंह ने यूपी को स्वर्ण पदक दिलाया है। वह यूपी एथलेटिक्स पुरुष टीम के कप्तान भी हैं।
विज्ञापन
पंचकूला हरियाणा में 27 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में गुलवीर ने 13 मिनट 34 सेकेंड व 67 प्लस सेकेंड में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतने के बाद वह काफी खुश नजर आए। वहीं, 400 मीटर दौड़ के फाइनल में नीरू पाठक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
टीम के मुख्य प्रबंधक व एएमयू के स्कूल के व्यायाम शिक्षक शमशाद निसार आजमी ने कहा कि गुलवीर 10 किलोमीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जय शिव 200 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। शमशाद ने कहा कि नीरू ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन