फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gulveer gave gold to UP in five km race

अलीगढ़ के लाल, तूने कर दिया कमाल: गुलवीर ने पांच किमी दौड़ में यूपी को दिलाया स्वर्ण, नीरू पहुंचीं फाइनल में

Fri, 28 Jun 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:12 PM IST
सार

पंचकूला हरियाणा में 27 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में गुलवीर ने 13 मिनट 34 सेकेंड व 67 प्लस सेकेंड में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन
Gulveer gave gold to UP in five km race
गुलवीर के साथ शमशाद निसार आजमी - फोटो : स्वयं

विस्तार

63वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में अलीगढ़ जिले के गुलवीर सिंह ने यूपी को स्वर्ण पदक दिलाया है। वह यूपी एथलेटिक्स पुरुष टीम के कप्तान भी हैं।

विज्ञापन


पंचकूला हरियाणा में 27 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में गुलवीर ने 13 मिनट 34 सेकेंड व 67 प्लस सेकेंड में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतने के बाद वह काफी खुश नजर आए। वहीं, 400 मीटर दौड़ के फाइनल में नीरू पाठक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


टीम के मुख्य प्रबंधक व एएमयू के स्कूल के व्यायाम शिक्षक शमशाद निसार आजमी ने कहा कि गुलवीर 10 किलोमीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जय शिव 200 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। शमशाद ने कहा कि नीरू ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed