फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Guard's bail application rejected in City Center Mall case

अलीगढ़ : सिटी सेंटर मॉल कांड में गार्ड की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 29 Mar 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Guard's bail application rejected in City Center Mall case
सिविल लाइंस क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल पर सफाईकर्मी पुनीत की हत्या के आरोपी गार्ड की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। यह जमानत एडीजे विशेष एससीएसटी न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल की अदालत से खारिज की गई है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक चमनप्रकाश शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह सराय हकीम निवासी पुनीत मॉल पर गया था। जहां उसकी गार्ड अंशुल चौहान निवासी कुरावली मैनपुरी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में अदालत ने जमानत अर्जी खारिज की है। इसी तरह सिविल लाइंस के ही कांग्रेस नेता व प्रापर्टी डीलर नाहर सिंह हत्याकांड के आरोपी पंकज जादौन की जमानत खारिज की गई है।
विज्ञापन

सिटी सेंटर मॉल स्वामी को मिली क्लीन चिट
सिटी सेंटर मॉल में सफाईकर्मी पुनीत की हत्या के मुकदमे में पुनीत के परिवार की ओर से गार्ड के साथ-साथ मॉल स्वामी राजीव अग्रवाल को भी नामजद किया गया था। मगर पुलिस विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर राजीव अग्रवाल को क्लीन चिट दे दी गई है। अदालत में इस संबंध में पूरी चार्जशीट पेश कर दी गई है, जिसमें राजीव की घटनास्थल पर मौजूदगी न होने के साक्ष्य आदि के आधार पर राजीव को क्लीन चिट देना तय किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने भी की है। विशेष लोक अभियोजक चमन प्रकाश शर्मा ने भी बताया कि चार्जशीट आ गई है, जिसमें राजीव अग्रवाल को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या आदि आरोपों में जमानत अर्जी खारिज
जिला जज डॉ.बब्बू सारंग की अदालत से महुआ खेड़ा के गांव मूसेपुर जलाल में पिता की हत्या के आरोपी सूरज की जमानत अर्जी खारिज की गई है। इसी तरह सिविल लाइंस थाने के सामने हत्या के आरोपी गंगा नहर कालोनी के अकबर बिहारी की जमानत अर्जी खारिज की गई है। इसके अलावा जमीनी धोखाधड़ी में फईयाजुद्दीन निवासी बदायूं की जमानत अर्जी खारिज की गई है। यह जानकारी डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर ने दी। वहीं एडीजे प्रथम शाहिद रजा की अदालत से लूट के आरोपी चाहत उर्फ समीर निवासी बाबरी मंडी की जमानत अर्जी खारिज की गई है। यह जानकारी एडीजीसी अमर सिंह तोमर ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed