फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GT Road jam, commotion due to lack of improvement in exam results

अलीगढ़ः परीक्षा परिणाम में सुधार न होने पर जीटी रोड की जाम, हंगामा

Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
GT Road jam, commotion due to lack of improvement in exam results
जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते एसवी कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में फेल छात्रों के परीक्षा परिणाम में सुधार के संबंध में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस कदम न उठाने पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं व छात्रों का पारा चढ़ गया। डीएस कॉलेज व एसवी कॉलेज के बीच हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के सामने जीटी रोड पर सुबह साढ़े 11 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया। कुछ कार्यकर्ता रोडवेज बस पर भी चढ़ गए।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर सीओ मोहसिन खान व एसीएम प्रथम संदीप केला मौके पर पहुंच गए। आंदोलित छात्रों को समझाया और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे जाम खोला गया। डेढ़ घंटे तक लगे जाम से वाहनों की कतार लग गई। नौरंगाबाद से दुबे का पड़ाव तक जाम लगा रहा। इससे आमजन परेशान रहे। गौरतलब हो कि परिषद ने परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए 48 घंटे का समय दिया था। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में करीब 45 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

आंदोलित कार्यकर्ताओं के साथ टीकाराम कन्या महाविद्यालय, डीएस कॉलेज व एसवी कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल थीं। शुक्रवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय की फेल छात्राओं ने महाविद्यालय के गेट के सामने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया था। शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 48 घंटे में परीक्षा परिणाम में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के प्रांत संयोजक जय यादव ने बताया कि तीन सूत्री ज्ञापन धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय व टीकाराम कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा गया था, लेकिन विश्वविद्यालय ने 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर नहीं लिया गया। सत्र 2020-2021 में करीब 45 फीसदी विद्यार्थियों को फेल करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि समस्या का निराकरण शीघ्र हो, वरना जिले का हर विद्यार्थी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। प्रदर्शन करने वालों में विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, सागर मौर्य, सतेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, शिवम, जयंत कुमार, डॉली, शिवानी, श्वेता, काजल, तनुज, कल्पना, प्रेरणा, मुस्कान मलिक, चिंकू, नेहा, मोनी, अमित कुमार, योगेश कुमार आदि शामिल रहे।
धरना देने जा रहीं छात्राओं को रोका
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की फेल छात्राएं सोमवार को महाविद्यालय गेट के सामने रामघाट रोड पर धरना देने जा रही थीं, लेकिन महाविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम ने उन्हें रोक लिया। शुक्रवार को इन छात्राओं ने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया था। कई घंटे तक जाम लगा था। इस दौरान कई छात्राएं बेहोश हो गई थीं। शनिवार को भी उन्होंने अपने उग्र तेवर दिखाए थे। सोमवार को वह धरना देने जा रही थीं। इसकी खबर लगते ही प्रॉक्टोरियल टीम सतर्क हो गई और छात्राओं को सड़क पर आने से पहले रोक लिया। प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता ने बताया कि इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक को दे दी गई है। उनसे आश्वासन मिला है कि इस प्रकरण को कुलपति के समक्ष रखेंगे। डॉ. लकी ने कहा कि छात्राओं को संयम व धैर्य रखना चाहिए।

डीएस कॉलेज में धरने पर बैठे विद्यार्थी
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कार्यप्रणाली के विरोध में डीएस कॉलेज के प्राचार्य कक्ष के सामने छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गईं। धरने पर छात्र नेता केशव ठाकुर, मोहित चौधरी, मनीष प्रताप, पवन ठाकुर, सौरव राणा, राधा आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed