Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST team raid on bands and auto parts firms in Aligarh

Aligarh News: बैंड और ऑटो पार्ट्स फर्मों पर जीएसटी टीम का छापा, लाखों का माल सीज

Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

प्रदेश में जीएसटी टीमों के द्वारा छापे मारी की जा रही है। अलीगढ़ में भी बैंड बाजे वाले और ऑटो पार्ट्स फर्मों पर जीएसटी की टीमों ने छापा मारा, जिसमें लाखों का माल सीज किया गया। शहर में 13 करोड़ नया जीएसटी भवन भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
GST team raid on bands and auto parts firms in Aligarh
मदार गेट सोनी बैंड में जीएसटी की टीम द्वारा मारे गये छापे के दौरान खड़े पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

प्रदेश भर में  जीएसटी टीम के द्वारा छापे मारी की जा रही है। मंगलवार को अलीगढ़ में जीएसटी टीम ने छापेमार कार्रवाई की।जीएसटी टीम ने बैंड बाजे वाले और ऑटो पार्ट्स फर्मों पर चार अलग-अलग टीमों ने जांच की। इनमें कुछ फर्म रजिस्टरर्ड नहीं थीं, तो कुछ ने कर जमा नहीं कराया था।  ऐसी फर्मों पर कार्रवाई भी की गई है । छापेमारी में कई लाख का माल भी सीज किया गया है। जिन फर्मों के पास पंजीकरण नहीं है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर हो रही रेकी के आधार पर यह पाया गया कि 40 लाख से अधिक की व्यापार सीमा वाले तमाम कारोबारियों ने पंजीकरण नहीं ले रखा है। कुछ ऐसे हैं, जिन पर पंजीकरण है, मगर कर जमा नहीं करते। इसी आधार पर सूची बनाकर यह छापा मार कार्रवाई शुरू हुई है। मंगलवार को जीएसटी टीमों ने मदारगेट, फूल चौक, गांधी पार्क बस स्टैंड के पीछे, आगरा रोड, जीटी रोड समेत अन्य स्थानों पर जांच की। एक दर्जन स्थानों पर कई फर्मों पर पंजीकरण नहीं मिला और कई पर कर जमा नहीं था। इनके 40 लाख से अधिक के व्यापार थे। इस पर सभी को नोटिस जारी किया गया है और लाखों का माल सीज किया गया है। रेड में बैंड वालों की साल भर की बुकिंग, ऑटो पार्ट्स पर खरीद बिक्री के प्रपत्र, मैटल, हार्डवेयर, लॉक, गारमेंट आदि के अघोषित माल को सीज किया गया है।
विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी के नए भवन का शिलान्यास
सेंट्रल जीएसटी के लाल डिग्गी कार्यालय पर नए भवन का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया गया। शिलान्यास में आगरा आयुक्त शरद श्रीवास्तव, अपर आयुक्त भवन मीना, अपर आयुक्त महफूजुर रहमान, उपायुक्त पल्लव सक्सेना, उपायुक्त निहारिका गुप्ता, रेशम द्विवेदी, सहायक आयुक्त सुधीर माहुर ने शिरकत की। सीजीएसटी आयुक्त आगरा शरद श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक भवन में पार्किंग के साथ सभागार, ग्रीनरी समेत अन्य सुविधाएं होंगी। यह नया भवन 13 करोड़ रुपये की लागत से बनना है। यह तीन मंजिला भवन दो वर्ष में पूरा होगा। इस मौके पर अधीक्षक केपी सिंह, एपी सिंह, सुरेश सक्सेना, राजीव लोचन, बीके दीक्षित, ऋषि देव सिंह, शिशुपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed