फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST

Aligarh News: ईंट भट्टों के लिए एकमुश्त जीएसटी समाधान योजना लागू करने की मांग

Mon, 09 Feb 2026 01:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
GST

विज्ञापन
अलीगढ़। जीएसटी एडवोकेट ग्रुप ऑफ लीजेंड के संरक्षक और अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट ने ईंट भट्टा स्वामियों के लिए मांग की है कि ईंट भट्टों पर व्यापार कर और वैट की तरह ही कम्पोजिशन स्कीम (एकमुश्त राशि) का प्रावधान पुनः लागू किया जाए। जीएसटी काउंसिल (दिल्ली) और कमिश्नर राज्यकर (लखनऊ) को ज्ञापन भेजा गया है।


ज्ञापन में मांग की गई है कि ईंट भट्टा स्वामियों को पाए के हिसाब से एकमुश्त समाधान राशि जमा करने की सुविधा मिले। इस व्यवस्था से भट्टा स्वामी समय-समय पर सरकारी खजाने में टैक्स जमा करते रहेंगे, जिससे राजस्व प्राप्ति सुगम होगी। वर्तमान जटिलताओं के बजाय एकमुश्त राशि का प्रावधान होने से भट्टा स्वामी मौसम और उत्पादन के उतार-चढ़ाव के बीच भी तनावमुक्त होकर व्यापार कर सकेंगे। इस व्यवस्था से अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग में आसानी होगी और विवादों में कमी आएगी।
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालों में किशोर कुमार, एमपी भारद्वाज, मुकेश सक्सेना, आरके गुप्ता, राजमुकुट वार्ष्णेय, रुचि वार्ष्णेय, अजय शर्मा, कपिल मिश्रा, अरुण माथुर, चंद्रशेखर शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, सुधांशु वार्ष्णेय, प्रमोद जलाली, अमित कौशिक, मनीष गुप्ता और मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed