{"_id":"5d5849388ebc3e89d62c91f4","slug":"grp-caught-three-criminals-aligarh-news-ali2111592197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने दबोचे तीन शातिर लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सात से शुक्रवार को जीआरपी ने तीन शातिर लुटेरों को लूट के माल और धारदार हथियार सहित दबोच लिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।
जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के अनुसार जीआरपी की टीम रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। तभी प्लेटफार्म सात पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जीआरपी टीम को देख यह भागने लगा। हालांकि टीम ने दौड़कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में इनके लुटेरे होने का खुलासा हुआ। लुटेरों की शिनाख्त सलमान पुत्र इशहाक अली निवासी शाहजमाल, देहली गेट, सचिन पुत्र जनक सिंह निवासी नगला रामबल, सासनी, हाथरस और राजकुमार पुत्र स्व: कालीचरन निवासी सावरिया लॉज वाली गली महताब नगर, देहली गेट के तौर पर हुई है। इनके पास से लूट के 4750 रुपये और एक पर्स, सहित तीन धारदार हथियार बरामद हुए हैं। राजकुमार पर दो सलमान पर तीन और सचिन पर पूर्व में आठ मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। लुटेरों को दबोचने वाली टीम में एसआई रजनीश कुमार यादव, एसआई विश्वेश्वर सिंह, पंकज सिंह और दिलीप कु मार शामिल रहे।