{"_id":"69b2f4132493bf56ef067063","slug":"groom-suffered-a-stroke-during-the-wedding-procession-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जयमाला हुई, पर फेरों के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जयमाला हुई, पर फेरों के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, हुआ हंगामा
Thu, 12 Mar 2026 10:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:43 PM IST
सार
दो बहनों की बरात आई। जयमाला की रस्म पूरी हुई। फेरों के समय एक दूल्हे को दौरा पड़ गया। जिसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मनाने की बहुत कोशिश की गई, पर दुल्हन नहीं मानी।
विज्ञापन
फेरे के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा
- फोटो : Freepik
विस्तार
अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मतवारी बरहद में फेरों के दौरान एक दूल्हे को दौरा पड़ गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार गांव में 10 मार्च को दो बहनों की बरात हाथरस से आई थी। एक बरात गांव नगला रती हसायन और दूसरी नगला शेखा हाथरस से आई थी।11 मार्च की सुबह चार बजे फेरों की रस्म हो रही थी, तभी नगला रती से बरात लेकर आए दूल्हे को दौरा पड़ गया, जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दिनभर दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही। बाद में दहेज का सामान लौटाने के बाद बरात लौट गई। नगला शेखा से आई बरात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन