फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Greater Aligarh will be developed in three phases

तैयारियां: तीन चरणों में होगा ग्रेटर अलीगढ़ का विकास, 330 हेक्टेयर भूमि में विकसित होगी आवास योजना

Mon, 21 Oct 2024 01:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 01:47 PM IST
सार

स्वर्ण जयंती नगर, स्वर्ण जयंती नगर विस्तार आवासीय योजना, बृज विहार आवासीय योजना, आगरा रोड स्थित विकास नगर आवासीय योजना, पला रोड आवासीय योजना में 25 भवनों की ई-नीलामी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Greater Aligarh will be developed in three phases
ग्रेटर अलीगढ़ का फोटो - फोटो : एडीए

विस्तार

ग्रेटर अलीगढ़ का तीन चरणों में विकास होगा। इसके लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने तैयारियां शुरू कर दी है। खैर रोड पर 330 हेक्टेयर भूमि में आवास योजना विकसित की जानी है। इसमें 164 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है, जिस पर योजना का पहला फेज लाॅन्च होना है।

विज्ञापन


इस फेज में कुल 2594 आवासीय प्लॉट प्रस्तावित किए गए हैं। शासन स्तर पर भू-उपयोग परिवर्तित हो जाने पर शीघ्र ही इसे लॉन्च किया जा सकेगा। 2800 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना परवान पाएगाी। एडीए उपाध्यक्ष अर्पूवा दुबे ने बताया कि यह आवासीय योजना अलीगढ़ वासियों के लिए बेहतरीन योजना है। यहां पर रहने वाले लोग आसानी से दिल्ली और नोएडा पहुंच जाएंगे। उन्हें जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। इसमें उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। ल्हौसरा बिसावन, जिरौली, मूसेपुर, जतनपुर चिकावटी, अहमदाबाद, रुस्तमपुर की भूमि पर कॉलोनी विकसित होगी।
विज्ञापन


25 भवनों की ई-नीलामी
स्वर्ण जयंती नगर, स्वर्ण जयंती नगर विस्तार आवासीय योजना, बृज विहार आवासीय योजना, आगरा रोड स्थित विकास नगर आवासीय योजना, पला रोड आवासीय योजना में 25 भवनों की ई-नीलामी शुरू हो गई। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर के 241 भूखंडों की भी नीलामी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed