{"_id":"6a994bdec6833fcb110e7b4c","slug":"great-coincidence-of-ashtami-rohini-on-shri-krishna-janmashtami-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 4 सितंबर को 15 साल बाद अष्टमी-रोहिणी का है महासंयोग, व्रत-पूजन से मिलेगा विशेष फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 4 सितंबर को 15 साल बाद अष्टमी-रोहिणी का है महासंयोग, व्रत-पूजन से मिलेगा विशेष फल
Thu, 03 Sep 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:59 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ शुक्रवार को मां योगमाया की जयंती भी मनाई जाएगी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां योगमाया की विशेष पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के अनुसार करीब 15 साल बाद अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का ऐसा महासंयोग बन रहा है। अष्टमी तिथि बृहस्पतिवार रात 2:25 बजे शुरू होकर चार सितंबर की रात 12:13 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार जन्माष्टमी चार सितंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर जयंती योग, हंस योग, मालव्य राजयोग, बुधादित्य योग, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान चंद्रमा वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति कर्क, सूर्य सिंह और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन शुभ संयोग में व्रत और भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर मनाई जाएगी मां योगमाया जयंती
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ शुक्रवार को मां योगमाया की जयंती भी मनाई जाएगी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां योगमाया की विशेष पूजा-अर्चना होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अष्टमी तिथि पर योगमाया जयंती का संयोग विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां योगमाया की आराधना करने से भय, बाधाओं और शत्रु संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन