{"_id":"676cf02bd2eaeddc980e6305","slug":"graves-collapsed-in-shahjamal-cemetery-in-aligarh-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की कब्रें धसीं: फातिहा पढ़ने वालों को दिखाई नहीं देती थीं कब्र, झाड़िया साफ कराईं तो देख सब चौंक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की कब्रें धसीं: फातिहा पढ़ने वालों को दिखाई नहीं देती थीं कब्र, झाड़िया साफ कराईं तो देख सब चौंक गए
Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
सार
कब्रिस्तान में दफन रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने आने वाले लोगों को दुश्वारी होती थी, क्योंकि उनकी कब्रें झाड़ियों में दिखाई नहीं देती थी। कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटी ने झाड़ियों की सफाई कराई, जिसमें करीब एक हजार कब्रें धंसीं थीं।
विज्ञापन
शाहजमाल कब्रिस्तान में धंसीं कब्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के शाहजमाल कब्रिस्तान में एक हजार कब्रें धंस गई हैं। यह धंसीं कब्रें झाड़ियों की सफाई के बाद सामने आई हैं। पिछली बार हुई बारिश में खैर रोड से कब्रिस्तान में पानी भर गया था।
विज्ञापन
जुलाई से सितंबर तक हुई बारिश और खैर रोड की तरफ से आए पानी की वजह से कब्रिस्तान की दीवार ढह गई थी। कब्रिस्तान में पानी घुस गया था। इससे कब्रिस्तान में झाड़ियां उग आई थीं। कब्रिस्तान में दफन रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने आने वाले लोगों को दुश्वारी होती थी, क्योंकि उनकी कब्रें झाड़ियों में दिखाई नहीं देती थी।
विज्ञापन
कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटी ने झाड़ियों की सफाई कराई, जिसमें करीब एक हजार कब्रें धंसीं थीं। कब्रिस्तान में जो कब्रें धंसी हैं, वह एक से चार साल के बीच के समय की हैं। 12 बीघा क्षेत्र में कब्रें हैं, जिनके पटरे तक गल चुके हैं और मिट्टी पूरी तीन-चार फुट बैठ गई है।
विज्ञापन
इलाके के आसिफ खान, सलमान, फिरोज, उमर ने बताया कि जलभराव के चलते कब्रें बैठीं हैं। कब्रिस्तान प्रबंधन समिति को कब्रें दुरुस्त करानी चाहिए। कब्रिस्तान के मुतवल्ली मुईन उद्दीन उर्फ मोनू ने बताया कि कब्रें धंसने के संबंध में आज अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कब्रें दुरुस्त कराने के लिए उनसे अनुरोध करेंगे।