{"_id":"67a908a3fd7b0476da0cf39a","slug":"grandfathers-youth-commits-suicide-in-noida-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100982-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दादों के युवक ने नोएडा में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दादों के युवक ने नोएडा में की आत्महत्या
विज्ञापन
दादों क्षेत्र के एक युवक ने शनिवार की रात नोएडा सेक्टर 63 स्थित एक निजी कंपनी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव कसेर निवासी पप्पू यादव उर्फ रमेश (35) पुत्र जयवीर सिंह नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार की रात को युवक ने कंपनी में बने एक कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह साथी कर्मियों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो वह घबरा गए। घटना के बारे कंपनी स्वामी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को फंदे से नीचे ऊतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के घरवाले तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गई। युवक की खुदकुशी की वजह जानने के लिए पुलिस सहकर्मियों के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिवार वालों ने बताया है कि पप्पू की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। रविवार शाम तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।