फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Granddaughter dies in collision with dumper bike

Road Accident: डंपर ने बाइक को रौंदा, पहिये के नीचे आने से पोती की मौत, बाबा और पुत्रवधू घायल

Mon, 13 May 2024 05:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 05:47 PM IST
सार

थाना अकराबाद के कासिमपुर निवासी महीपाल सिंह अपनी पुत्रवधू व 9 माह की पोती के साथ बाइक से कासगंज जा रहे थे।  गंगीरी के गांव हिदरामई पर पीछे से एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर का पिछला पहिया पोती के ऊपर चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां के पैर टूट गए। बाबा भी घायल हो गए।

विज्ञापन
Granddaughter dies in collision with dumper bike
मृतक बच्ची चारूलता उर्फ छवि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद से कासगंज जा रहे बाइक सवार बाबा, पोती और पुत्रवधू को डंपर ने रौंद दिया। जिससे पोती की मौके पर मौत हो गई। बाबा और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


थाना अकराबाद के कासिमपुर निवासी महीपाल सिंह पुत्र यादराम 13 मई दोपहर अपनी पुत्रवधू संगीता देवी पत्नी अमित कुमार व 9 माह की पोती चारूलता उर्फ छवि के साथ बाइक से कासगंज जा रहे थे। वह संगीता के मायके कासगंज के गांव नगला शीशम जा रहे थे। करीब 11 बजे के करीब थाना गंगीरी के गांव हिदरामई पर पीछे से एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


डंपर का पिछला पहिया छवि के ऊपर चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां संगीता के पैर टूट गए। बाबा महीपाल सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने ससुर महीपाल व बहू संगीता देवी को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। छवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed