फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grand procession of Adinath taken out in Beswan

Aligarh: बेसवां में निकाली आदिनाथ की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं पर चांदी के सिक्के और मेवा की वर्षा

Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
सार

शोभायात्रा में शामिल एरावत हाथी की प्रतिमा पर भगवान तीर्थंकर के माता-पिता के स्वरूप में राकेश जैन व सुमित जैन सवार हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं पर चांदी के सिक्कों और मेवा की वर्षा की। 

विज्ञापन
Grand procession of Adinath taken out in Beswan
आदिनाथ जन्म कल्याणक पर्व पर निकलती शोभायात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर्व पर बेसवां में 20 अप्रैल को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की मधुर ध्वनि, भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा इलाका भक्ति में डूब गया। शोभायात्रा का शुभारंभ जैन धर्मशाला स्थित प्राचीन जैन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। भगवान आदिनाथ की मनोहारी झांकी के साथ ही अन्य आकर्षक झांकियाें ने सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन


यात्रा में शामिल एरावत हाथी की प्रतिमा पर भगवान तीर्थंकर के माता-पिता के स्वरूप में राकेश जैन व सुमित जैन सवार हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं पर चांदी के सिक्कों और मेवा की वर्षा की। यात्रा में सौधर्म इंद्र, धनकुबेर, ईशान इंद्र आदि की झांकी साथ चल रही थी। 16 रथों पर इंद्र-इंद्राणियां शोभायमान थीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा से पूर्व मंत्र आराधना, जन्मकल्याण संस्कार, श्रीजी अभिषेक, शांतिधारा, नित्य महापूजा और आदिकुमार का शृंगार किया गया।
विज्ञापन


आचार्य आदित्य सागर ने प्रवचन में कहा कि सांसारिक दौड़ का अंत, इच्छाओं का समापन और समाधि का शुभारंभ संन्यास है। आदिनाथ जैसे दिव्य शरीर भी एक क्षण में प्रभु की छाया में विलीन हो जाते हैं। यात्रा में अलीगढ़, हाथरस, सासनी, मथुरा, दिल्ली सहित कई स्थानों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय जैन, सारिका जैन, कमल जैन, शैली जैन, अंशिका जैन, प्राची जैन, विकास जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed