फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GP Builders fined Rs 30 lakh

Aligarh Nagar Nigam: जीपी बिल्डर्स पर 30 लाख का जुर्माना, सितंबर तक काम पूरा न हुआ तो फर्म होगी ब्लैक लिस्टेड

Sat, 21 Jun 2025 12:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

नगर निगम जोनल कार्यालय का निर्माण करा रहा है। अगस्त 2024 में काम शुरू हुआ। 20 जून तक केवल  30 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। फर्म पर 30 लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सितंबर तक कार्य पूरा न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
GP Builders fined Rs 30 lakh
नाराजगी जताते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सुरेंद्र नगर मोहल्ले में नगर निगम के 3.43 करोड़ रुपये से जोन कार्यालय का निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य में देरी होने पर 20 जून को नगर आयुक्त ने जीपी बिल्डर्स पर करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सितंबर तक कार्य पूरा न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के पास नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का 20 जून शाम को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया। अगस्त 2024 में शुरू हुए कार्य की प्रगति उन्हें बहुत कम मिली। अभी तक मात्र 30 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। उन्होंने प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकारा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि किस तरह की मानीटरिंग की जा रही है। क्षेत्र के जेई व एई को भी नोटिस जारी किया जाए। मुख्य अभियंता सुरेश चंद से नाराजगी जताते हुए फर्म पर 30 लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को सितंबर प्रत्येक दशा कार्य पूरा करने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि सितंबर तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता है तो ब्लैक लिस्टेड और अनुबंध टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार मो. शाहिद ने बताया कि जोनल कार्यालय के निर्माण के पास स्थित मकान की स्थिति बहुत खराब थी। इस कारण निर्माण कार्य में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed