फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Governor Anandiben Patel may come to Aligarh on July 18

Aligarh News: 18 जुलाई को अलीगढ़ आ सकती हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जानेंगी टीबी मरीजों का हाल

Fri, 09 Jun 2023 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्यपाल का आगमन प्रस्तावित है। वे आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। गोद लिए गए मरीजों की हालत में सुधार, पोषण किट्स वितरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। घरों में दवा ले रहे मरीजों से उनकी सेहत, पौष्टिक किट वितरण, आहार भत्ता के बारे में जानकारी हासिल करेंगी।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel may come to Aligarh on July 18
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगामी 18 जुलाई को टीबी मरीजों का हाल जानने अलीगढ़ आएंगी। अभी तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन ये दौरा प्रस्तावित है। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग निवारण कार्यक्रम की समीक्षा में इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्यपाल का आगमन प्रस्तावित है। वे आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। गोद लिए गए मरीजों की हालत में सुधार, पोषण किट्स वितरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। घरों में दवा ले रहे मरीजों से उनकी सेहत, पौष्टिक किट वितरण, आहार भत्ता के बारे में जानकारी हासिल करेंगी। इसके साथ ही संपूर्ण टीबी निवारण कार्यक्रम की समीक्षा एवं किट वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं मरीजों को अधिकाधिक और समय से पोषण किट का वितरण निश्चित करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि जनपद में 8054 मरीज इलाज ले रहे हैं। जिसमें से 4203 मरीज गोद लिए गए हैं। दायित्व फाउंडेशन द्वारा 151 मरीजों को गोद लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें डीएम ने कहा कि क्षय रोग घातक अवश्य है, परंतु लाइलाज नहीं है। रोगियों के लिए दवा के साथ प्रोटीन युक्त पोषाहार का सेवन अनिवार्य है। उन्होंने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि टीबी ग्रसित मरीजों को समय पर दवाई लेने एवं जागरूक रहने के लिए समझाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed