{"_id":"5c6dadb8bdec22736b5ead49","slug":"government-should-end-article-370-kalyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 370 को खत्म करे सरकार : कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 370 को खत्म करे सरकार : कल्याण
Thu, 21 Feb 2019 01:20 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
कल्याण सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने से संबंधित धारा 370 को खत्म कर दिया जाय। चंद लोगों को छोड़कर सारा देश इस मुद्दे पर एकमत है। उन्होंने पत्थरबाजों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वे मैरिस रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि धारा 370 कश्मीर को हम से अलग करती है। भारत की संसद जो कानून बनाती है, वह जम्मू एवं कश्मीर में तब तक लागू नहीं होता जब तक वहां की एसेंबली सहमति नहीं दे देती। अभी वहां दो झंडे हैं। राज्य से बाहर का व्यक्ति वहां संपत्ति नहीं खरीद सकता। कश्मीर की लड़की किसी दूसरे प्रदेश के लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती। यदि करती है तो उसके सारे अधिकार खत्म हो जाते हैं। जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। धारा 370 से अलगाववाद की बू आती है। चंद लोगों को छोड़कर पूरा भारत इस धारा को खत्म करने के पक्ष में है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उठा सकते हैं।
दूसरे किसी में यह करने की हिम्मत नहीं। देश को मोदी की क्षमताओं पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई देखना चाहती है कि उनके आका भी भारत पर हमला करना भूल जाएं। कश्मीर में जो पत्थरबाजी करते हैं, हमारी सेना पर हमला कर आतंकवादियों की मदद देते हैं, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई का वक्त आ गया है। एएमयू में भाजपा नेताओं की पिटाई को उन्होंने गलत करार दिया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से संबंधित सवाल पर कहा कि अच्छा कार्य कर रहे हैं ।