फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government school children deprived of half the books

आधी किताबों से महरूम सरकारी स्कूलों के बच्चे

Thu, 15 Sep 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शैक्षिक सत्र अप्रैल में शुरू हुआ था, लेकिन आधा सत्र गुजरने के बाद भी बच्चों के हाथों में कोर्स की आधी किताबें भी नहीं पहुंच पाई हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चों की पढ़ाई में ढिलाई न बरतने की हिदायत भी दी थी, लेकिन जिले में उनकी हिदायत को नजर अंदाज किया जा रहा है। आधा शैक्षिक सत्र बीत रहा है, लेकिन शत प्रतिशत किताबें नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन
Government school children deprived of half the books

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शैक्षिक सत्र अप्रैल में शुरू हुआ था, लेकिन आधा सत्र गुजरने के बाद भी बच्चों के हाथों में कोर्स की आधी किताबें भी नहीं पहुंच पाई हैं। शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले किए गए दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सरकारी विद्यालयों में किसी भी बच्चे के पास कोर्स की पूरी किताबें नहीं हैं। चार अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती जिले में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चों की पढ़ाई में ढिलाई न बरतने की हिदायत भी दी थी, लेकिन जिले में उनकी हिदायत को नजर अंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

आधा शैक्षिक सत्र बीत रहा है, लेकिन शत प्रतिशत किताबें नहीं मिल रही हैं। विकास खंड धनीपुर, लोधा, अकराबाद, जवां, चंडौस, खैर, टप्पल, इगलास, गोंडा, अतरौली, गंगीरी, बिजौली, अलीगढ़ के विद्यालयों में कक्षा एक, दो, तीन, चार व पांच के कोर्स की किताबें नहीं हैं। पुरानी किताबों से बच्चे पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकडे़
1386 प्राथमिक विद्यालय
354 उच्च प्राथमिक विद्यालय
375 कंपोजिट विद्यालय
3.25 करीब लाख विद्यार्थी
6496 शिक्षक
2470 शिक्षामित्र
229 अनुदेशक
- जिले में किताबों के आने का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे किताबें छप रही हैं, वैसे-वैसे प्रकाशन केंद्रों से आ रही हैं। - सतेंद्र कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed