{"_id":"6557ae098590104cea071b0e","slug":"government-released-budget-for-six-roads-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छह सड़कों के लिए शासन ने जारी किया बजट, टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छह सड़कों के लिए शासन ने जारी किया बजट, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
सार
कटरा बरौली मार्ग से गोलगढ़ी तक, जट्टारी -बाजिदपुर मार्ग से बाजना मार्ग, हरदोई प्यावली शाहपुर कोटरा होते हुए दत्ताचोली खुर्द मार्ग का बजट जारी किया गया है। सांकरा इस्माइलपुर से कंचनपुर मार्ग एवं जीटी रोड से चुआवली मार्ग के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
जर्जर सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ जिले की छह सड़कों की मरम्मत के लिए शासन स्तर से बजट जारी कर दिया गया है। इन कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के अनुसार कटरा बरौली मार्ग से गोलगढ़ी तक के लिए 12.40 लाख, जट्टारी -बाजिदपुर मार्ग से बाजना मार्ग के लिए 12.30 लाख, हरदोई प्यावली शाहपुर कोटरा होते हुए दत्ताचोली खुर्द मार्ग के लिए 25.40 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकरा इस्माइलपुर से कंचनपुर मार्ग के लिए 13.70 लाख एवं जीटी रोड से चुआवली मार्ग के निर्माण के लिए 28. 40 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी सड़कों का कार्य एक से तीन माह की अवधि में पूरा करना होगा।
विज्ञापन