फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government property worth billions sold with the connivance of the municipal corporation

नगर निगम की मिलीभगत से बेच दी अरबों की सरकारी संपत्ति

Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government property worth billions sold with the connivance of the municipal corporation
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से शहर की सरकारी संपत्तियों पर कब्जे हो रहे हैं। एक तरफ लोगों को बुलडोजर दिखाकर डराया जा रहा है, दूसरी ओर स्लाटर हाउस, पानी की टंकी व पोखर में दर्ज संपत्ति गैर समुदाय के व्यक्ति के नाम दर्शाकर उस पर प्लाट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अशोक पांडेय ने यह आरोप शुक्रवार को प्रेसवार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि कई अरब रुपये कीमत की संपत्ति एक गैर समुदाय के व्यक्ति के नाम कैसे हो गई? और कैसे उस पर प्लाट काटे जा रहे हैं? जब यह विषय संज्ञान में आया तो मामले में जिलाधिकारी से दस्तावेजी साक्ष्य सहित शिकायत की गई। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने जवाब मांगा तो गुमराह करते हुए जवाब दिया गया है कि एक वाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जबकि हकीकत ये है कि इस विषय में कोई वाद विचाराधीन नहीं है। इससे साफ है कि अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन

कहा कि हिंदू महासभा ने इस मामले में गंभीरता से जांच कराने और नगर निगम की भूमि की पैमाइश कराकर उसे समाज कल्याण के कार्य में लगाने की मांग की है। इधर, स्वर्ण जयंती नगर कब्रिस्तान मुद्दे पर भी नगर निगम को घेरा गया है। महासभा ने कहा है कि एक वर्ष बीतने के बाद भी कोई दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किए गए। मामला लंबित पड़ा हुआ है। इस पर भी महासभा ने कब्जा हटाने की मांग उठाई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य अधिवक्ता, जिला अध्यक्ष जयवीर शर्मा, अनिल वर्मा, राज लोधी, जय लोधी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed