फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government investigate all madarsas says Shiv Sena in aligarh

मदरसे में मंदिर निर्माण की घोषणा बनी बहस का मुद्दा, शिव सेना बोली- सरकार कराए जांच

Tue, 16 Jul 2019 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Government investigate all madarsas says Shiv Sena in aligarh
चाचा नेहरु मदरसा अलीगढ़ - फोटो : facebook

जब से मदरसा चाचा नेहरू में मंदिर निर्माण की बात पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने कही है, तब से उनका यह फैसला बहस का मुद्दा बना है। कई लोगों ने मदरसे में मंदिर निर्माण के फैसले के पीछे फंडिंग की जांच से डरने का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर सलमा अंसारी इन सभी आरोपों से इंकार किया। उनका कहना है कि इस मदरसे में काफी समय से शिव जी व हनुमान जी के चित्र लगे हुए हैं और गायत्री मंत्र का पाठ होता है।

विज्ञापन


मैं किसी भी तरह के आरोपों की परवाह नहीं करती। जो देश व समाज हित में होता है, वैसा ही काम करती हूं। मंदिर-मस्जिद का निर्माण दो महीने में पूरा होगा। मदरसे में काफी समय से एक कमरे में नमाज व पूजा होती चली आ रही है। मदरसे में कुरान की आयतें व गायत्री मंत्र की गूंज सुनाई देती है। आरोप लगाने वाले केवल सुर्खियों में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन

-सलमा अंसारी, संचालिका मदरसा चाचा नेहरू
 
मदरसे में मंदिर निर्माण का फैसला नासमझी में उठाया गया कदम है। मदरसे में कोई भी इबादतगाह नहीं बननी चाहिए। इसकी जरूरत बिल्कुल नहीं है, जिसे इबादत करनी है वह अपने घर में कर सकता है। मदरसे में नाबालिग बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें उनके माता-पिता से इजाजत लेकर ही धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुफ्ती मोहम्मद जाहिद खान, सुन्नी थियोलॉजी एएमयू

सलमा अंसारी अपने मदरसे में मंदिर बनाने की जो बात कही है, वह नौटंकी है। मंदिर की आड़ में हिंदू भाइयों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। सलमा अंसारी किसी बात से डरी हुई हैं। कुछ बड़ा गोलमाल है, जिसे साधने की कोशिश है। हिंदू संगठन ने पिछले दिनों फंडिंग की जांच कराने की बात कही है। हो सकता है इससे बचना चाह रहीं हों।
- चौ. इफराहीम हुसैन, अध्यक्ष, भारतीय समाज सेवक संघ 
 

मदरसों की जांच कराए सरकार: शिव सेना

शिव सैनिकों ने सरकार से प्रत्येक मदरसे की जांच कराने की मांग की है। पनैठी कैंप कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख ठा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बिजनौर में आतंकियों ने अपनी गाड़ी पर शिव सेना का नाम लिखकर पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की है, यह निंदनीय है। प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के हिंदूवादी सरकार होने का विश्वास टूटता जा रहा है। हिंदुओं का पलायन एवं भीड़ हिंसा के बावजूद सरकारें आंखें मूंदे बैठी हैं। सरकार को कार्रवाई करते हुए मदरसों को अपने अधीन करना चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव विकेंद्र सिंह, महानगर प्रमुख महेश शर्मा, जिला युवा प्रमुख अमित सोनी, विनोद, अविनाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed