फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   government brought Badal Babu from Pakistan to India

बादल को पाकिस्तान से भारत लाए सरकार: परिजन मिले डीएम-एसएसपी से, लगाई मदद की गुहार

Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
सार

पाकिस्तानी महिला से फेसबुक पर अलीगढ़ में बरला के बादल बाबू को प्यार हो गया। बादल पाकिस्तान में चला गया। वहां की पुलिस ने बादल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
government brought Badal Babu from Pakistan to India
एसएसपी से मिलने पहुंचे बादल बाबू के परिवार के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फेसबुक पर महिला से दोस्ती के बाद उससे मिलने पाकिस्तान पहुंचे बादल को वहां गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसके माता-पिता, ग्रामीण और कई संगठनों ने उसकी रिहाई को लेकर आवाज उठाई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम और एसएसपी को सौंपकर बादल की पाकिस्तान से रिहाई कराने की मांग की जा रही है। 2 जनवरी को बादल के परिवार वाले तो कलेक्ट्रेट पहुंचे ही थे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कुछ संगठन के पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे।     

विज्ञापन


डीएम-एसएसपी से मिले परिजन 
बेटे के गिरफ्तार होने की कोई अधिकृत पुष्टि न होने से परेशान पिता कृपाल सिंह, मां गायत्री देवी अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में डीएम विशाख जी. पुलिस लाइंस में एसएसपी संजीव सुमन से मिले। उन्होंने एसपी देहात अमृत जैन को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को गांधीनगर धर्मपुरा दिल्ली में सिलाई कंपनी में काम करने गया था।  29 सितंबर 2024 को उससे आखिरी बार बातचीत हुई। इसके बाद पहले 29 अक्तूबर 2024 को शाम 06:40 बजे पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से व दूसरी बार 30 अक्तूबर 2024 को 12:11 बजे आखिरी बार बात हुई। 

विज्ञापन

इसके बाद 31 दिसंबर को उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि बेटे बादल बाबू को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। माता-पिता ने प्रश्न उठाया है कि बेटा तो दिल्ली में सिलाई का काम करता है। वह कैसे पाकिस्तान जा सकता है ? बेटे का पासपोर्ट व अन्य आईडी घर ही हैं। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। 

इस संबंध में एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि अभी तक बादल बाबू के पाकिस्तान में पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली है न ही इसकी कोई जानकारी मांगी गई है। फिर भी परिजनों के प्रार्थना पत्र को लेकर उच्चाधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा। ताकि यदि गिरफ्तारी हुई है तो कानूनी ताैर पर कुछ मदद हो सके।

यह है मामला 
थाना बरला क्षेत्र के गांव नगला खिटकारी निवासी कृपाल सिंह के चार बच्चों में दूसरे नंबर का बेटा 30 वर्षीय बादल उर्फ बाबू दिल्ली में रेडीमेड कपड़े की कंपनी में काम करता है। बादल के फेसबुक पर प्रेमिका से मिलने जाते वक्त पाकिस्तान में पकड़े जाने की खबरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल हैं। चर्चा है कि फेसबुक पर पाकिस्तानी महिला को दिल दे बैठा और उसकी मोहब्बत में उससे मिलने पाकिस्तान तक पहुंच गया। युवक पर बिना किसी वैध वीजा या दस्तावेज के पाकिस्तान की सरहद पार करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed