फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Governer Anandiben Patel will seen lock business in aligarh today

राज्यपाल पहुंची अलीगढ़, आज देखेंगी ताला कारोबार

Wed, 13 Jan 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Governer Anandiben Patel will seen lock business in aligarh today
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत करते राज्यमंत्री संदीप सिंह, शहर विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम अलीगढ़ पहुंचीं। यहां सर्किट हाउस में उनकी अगवानी प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संदीप सिंह, मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, आईजी पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी ने की। उनका स्वागत करने वालों में भाजपा विधायक अनिल पाराशर और संजीव राजा भी थे। सभी ने उनको गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल सर्किट हाउस में विश्राम करने चली गईं।
विज्ञापन

ओडीओपी योजना की सार्थकता को समझने के लिए राज्यपाल इन दिनों खुर्जा, अलीगढ़, आगरा व फिरोजाबाद के दौरे पर हैं। खुर्जा से वह अलीगढ़ आई हैं। बुधवार को वह तालानगरी स्थित स्पाइडर लॉक्स में ताला बनने की प्रक्रिया, इसके देश-विदेश में फैले कारोबार को देखेंगी और समझेंगी। साथ ही वह स्वयं सहायता समूहों की लाभार्थी महिलाओं के ग्रुप से संवाद करेंगी। टीबी के मरीज बच्चों के साथ मुलाकात करेंगी। इसी दौरान वह सर्किट हाउस में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता करेंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल का काफिला खुर्जा से शाम साढ़े पांच बजे रवाना हुआ था। 6.10 बजे के करीब वह जीटी रोड हाईवे स्थित गभाना टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां से वह हाईवे से सीधे पनैठी बाईपास, वहां से एटा चुंगी और क्वार्सी चौराहे से होते हुए 6.50 बजे के करीब सर्किट हाउस पहुंची। उनके काफिले में एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के वाहन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गेट से ले जाने पर भड़के एसपी ट्रैफिक
सर्किट हाउस में राज्यपाल की वीवीआईपी कार वाली फ्लीट को दूसरे गेट से, जबकि पीछे चलने वाले अन्य वाहनों को पहले गेट से अंदर जाना था। लेकिन आनन फानन में पहुंचे राज्यपाल के काफिले को पहले गेट से अंदर ले जाया गया। जिस पर एसपी ट्रैफिक ने खासी नाराजगी जताई।
लोगों को पैदल जाना पड़ा जमालपुर तक
राज्यपाल के काफिले को गुजारने के लिए कुछ देर पहले ही क्वार्सी चौराहे से जमालपुर जाने वाली सड़क पर यातायात रोक दिया गया था। ऑटो और ई-रिक्शा बंद होने पर सैकड़ों लोगों को पैदल सफर तय करना पड़ा। जिससे सर्दी में राहगीरों को खासी परेशानी हुई।
मौके पर पहुंची क्रॉकरी, सजावट पहले से
राज्यपाल के सर्किट हाउस पहुंचने से पहले ही कुछ क्रॉकरी के बर्तन भी मंगवाए गए। मंगलवार के साप्ताहिक बंदी के चलते कुछ बर्तन देर शाम तक मिले। जिनको लेकर कर्मी राज्यपाल के पहुंचने से ठीक पहले सर्किट हाउस पहुंचे।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सजाई रंगोली
राज्यपाल के स्वागत में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों ने सर्किट हाउस के मुख्य प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई, गमले सजाए और वंदनवार भी लगाया। जो देखने में बहुत आकर्षक लग रहा था। इस दौरान मीडिया को सर्किट हाउस में प्रवेश नहीं दिया गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed