{"_id":"5ffcaa028ebc3e32ae394007","slug":"governer-anandiben-patel-in-aligarh-today-city-office-news-ali2534998143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे डॉ. विभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बच्चों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे डॉ. विभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आह्वान पर लक्ष्मी वेलफेयर सोसाइटी ने टीबी से पीड़ित 106 बच्चों को गोद लिया है। अलीगढ़ आगमन पर पांच बच्चों के साथ सोसाइटी के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राज्यपाल से मिलेंगे।
2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया था।
उन्होंने गैर सरकारी संगठनों से टीबी से पीड़ित बच्चों को गोद लेने का आह्वान किया था। इस पर लक्ष्मी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय ने टीबी पीड़ित 106 बच्चों को गोद लिया था। डॉ. विभव ने बताया कि 13 जनवरी को पांच बच्चों के साथ वे राज्यपाल से मिलेंगे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर भी साथ रहेंगे। राज्यपाल के टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश के सपने को हमलोग मिलजुल कर साकार करना है।