{"_id":"65e37008be93a8af2a084f06","slug":"gorai-man-dies-in-road-accident-in-mathura-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100064-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
सार
गांव श्यामघड़ी निवासी श्याम प्रकाश सारस्वत अपने बेटे के साथ आगरा में अपने भाई के यहां से बाइक के जरिये अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे घर पर हादसे में उनकी मौत की खबर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विस्तार
1 मार्च की शाम करीब करीब चार बजे दाऊजी-राया रोड पर गांव ककरेटिया के समीप श्यामघड़ी निवासी 50 वर्षीय श्याम प्रकाश पुत्र लीलाधर को अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव श्यामघड़ी निवासी श्याम प्रकाश सारस्वत अपने बेटे के साथ आगरा में अपने भाई के यहां से बाइक के जरिये अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे घर पर हादसे में उनकी मौत की खबर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। परिवार वालों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वह अपने पीछे चार बेटी और दो बेटियों सहित अन्य परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन