{"_id":"6afb319acc815f5d56071012","slug":"gopashtami-today-gau-mata-puja-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी आज: गोमाता का होगा पूजन, गायों को खिलाया जाएगा गुड़-हरा चारा और फल, होंगे धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी आज: गोमाता का होगा पूजन, गायों को खिलाया जाएगा गुड़-हरा चारा और फल, होंगे धार्मिक आयोजन
Tue, 17 Nov 2026 01:07 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:07 AM IST
सार
गोपाष्टमी 17 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। मंदिरों और गोशालाओं में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। श्रद्धालु गोमाता का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन
गोपाष्टमी
- फोटो : Adobe
विस्तार
गोपाष्टमी 17 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के मंदिरों और गोशालाओं में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
विज्ञापन
पर्व को लेकर गोशालाओं में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही गायों को स्नान कराकर उनका शृंगार किया जाएगा। इसके बाद रोली, चंदन और फूलों से पूजन कर आरती उतारी जाएगी। श्रद्धालु गायों को गुड़, हरा चारा, फल और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा करेंगे। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और गोसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
साध्वी पुनीता चेतन ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की गोसेवा और गोचारण लीला से जुड़ा त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन गायों की पूजा और सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पर्व को लेकर गोभक्तों में विशेष उत्साह है
विज्ञापन
