{"_id":"677ba55491a4a32c3c0ee807","slug":"gopal-saraswat-memorial-under-14-trophy-aligarh-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल सारस्वत मेमोरियल अंडर-14: सुपर किंग्स, नाइटराइडर्स, कैपिटल्स और लायंस सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल सारस्वत मेमोरियल अंडर-14: सुपर किंग्स, नाइटराइडर्स, कैपिटल्स और लायंस सेमीफाइनल में
Mon, 06 Jan 2025 03:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:11 PM IST
सार
अलीगढ़ सनराइजर्स की टीम 116 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ सुपर किंग्स ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। अलीगढ़ डेयरडेविल्स की टीम 86 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने 13.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
गोपाल सारस्वत मेमोरियल अंडर-14 ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में के मैच का दृश्य
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोपाल सारस्वत मेमोरियल अंडर-14 ट्रॉफी में अलीगढ़ सुपर किंग्स और अलीगढ़ नाइटराइडर्स ने पांच-पांच विकेट से जीत दर्ज की। सुपर किंग्स, नाइटराइडर्स, कैपिटल्स और लायंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
5 जनवरी को श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में अलीगढ़ सनराइजर्स की टीम 116 रन पर सिमट गई। चिराग कटारा ने 29 रन, माधव कुशवाह ने 18 रन बनाए। सुपर किंग्स के प्रिंस उपाध्याय ने तीन, कुशल, सक्षम पंडित और कृष्णा वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ सुपर किंग्स ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। सचिन बघेल ने 44 रन बनाए। सनराइजर्स के मोनू यादव और प्रिंस कुमार ने दो-दो विकेट झटके। प्रिंस को प्लेयर ऑफ द मैच और प्रिंस कुमार को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में अलीगढ़ डेयरडेविल्स की टीम 86 रन पर सिमट गई। यश कुमार ने 22 रन व वंश यादव ने 9 रन बनाए। नाइटराइडर्स के विनीत चौधरी और अश्वनी कुशवाह ने तीन-तीन विकेट और नितिन कुमार ने दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने 13.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अश्विनी कुशवाह ने 50 रन बनाए। डेयरडेविल्स के जितेंद्र कुमार और वंश यादव ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
अश्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच व वंश यादव को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इन खिलाड़ियों को मोहम्मद फरहान खान और मदन मोहन मिश्रा ने ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर नरेश कुमार, विशाल सक्सेना, अजय शर्मा, महेंद्र कुमार, हर्ष शर्मा, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।