फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Goodwill Transport's four locations raided, goods worth lakhs seized

गुडविल ट्रांसपोर्ट के चार ठिकानों पर छापा, लाखों का माल जब्त

Thu, 29 Sep 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

बिना बिल बिल्टी के ताला-हार्डवेयर उत्पाद गैर प्रांतों को भेजने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी वाणिज्यकर के निशाने पर हैं।फिलहाल गोदामों से मिले नग व ट्रक में मिले नगों की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गुडविल के चार ठिकानों पर जो माल सीज किया गया है।

विज्ञापन
Goodwill Transport's four locations raided, goods worth lakhs seized

विस्तार

बिना बिल बिल्टी के ताला-हार्डवेयर उत्पाद गैर प्रांतों को भेजने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी वाणिज्यकर के निशाने पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार रात एसआईबी टीम ने शाहजमाल की गुडविल ट्रांसपोर्ट के चार ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान अलग अलग जगहों से कई लाख रुपये कीमत का कुल 239 नग माल बिना बिल बिल्टी के जब्त किया गया है। साथ में एक ट्रक में 40 नग भी सीज किए गए हैं, अब इस पूरे माल की जांच जारी है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक आरएन शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो अनूप माहेश्वरी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह ने एक साथ चार टीमें लेकर रात 12 बजे चार ठिकानों पर छापा मारा। इसमें शाहजमाल, एडीए कालोनी, तुर्कमान गेट व सराय सुल्तानी के चार ठिकानों पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

इन चारों जगहों से ताला, हार्डवेयर व अन्य इलेक्ट्रानिक व वायरिंग उत्पाद बिना बिल बिल्टी के मिला। इस दौरान शाहजमाल से 79 में से 25 नग बिना बिल बिल्टी के, तुर्कमान गेट गोदाम पर 130 में से 25 नग में बिल के, एडीए कालोनी में 23 नग बिना बिल के, सराय सुल्तानी में 97 नग में से 57 नगर बिना बिल के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गोदाम में ट्रक में 40 नगर माल भी पकड़ा गया। यह पूरा माल दिल्ली, दक्षिण के राज्यों व कोलकाता आदि के लिए बुक था। इस तरह कुल 239 नग माल बिना बिल के मिला है। फिलहाल गोदामों से मिले नग व ट्रक में मिले नगों की जांच शुरू कर दी है।

ये जिन फर्मों का माल है, उन्हें भी रडार पर लिया गया है। इस संबंध में डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गुडविल के चार ठिकानों पर जो माल सीज किया गया है। उसे जांचा जा रहा है। इससे जुड़ी कई फर्में भी जांच की जद में हैं। उसी अनुसार आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed