फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Goods worth Rs 1 crore burnt in ten shops due to sparking in wires

Aligarh: तारों में स्पार्किंग से दस दुकानों में एक करोड़ का सामान जला, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Aug 2024 06:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 29 Aug 2024 06:04 AM IST
सार

आग से दस दुकानों में करीब एक करोड़ रुपये कीमत का सामान जल गया। इस नुकसान से गुस्साए दुकानदारों ने पावर हाउस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Goods worth Rs 1 crore burnt in ten shops due to sparking in wires
दुकानों में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कासिमपुर पावर हाउस के साईं मंदिर मार्केट में 27 अगस्त की रात खंभे पर तारों की स्पार्किंग से आग लग गई। करीब आठ घंटे तक आठ दमकल ने प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग से दस दुकानों में करीब एक करोड़ रुपये कीमत का सामान जल गया। इस नुकसान से गुस्साए दुकानदारों ने 28 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे पावर हाउस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार साईं मंदिर मार्केट में भानु प्रकाश गिरि की जनरल स्टोर और किराना की दुकान के पास खंभा लगा है। इस पर तारों का जाल बिछा है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे इन्हीं तारों में स्पार्किंग शुरू हुई। इससे निकली चिंगारी से सबसे पहले भानु प्रकाश गिरि की दुकान में आग लगी। इसके बाद हरवीर सिंह की चक्की-परचूनी, राजेश अग्रवाल परचूनी, सौरभ मंगल कंफेक्शनरी, समरवीर सिंह की फोटो स्टेट, सुरेश कुमार की हार्डवेयर व बर्तन, चंद्रपाल सिंह की थोक की अंडे की दुकान, सोमवीर सिंह की हलवाई की दुकान, रईसुद्दीन की सब्जी की दुकान, मुकेश कुमार की फर्नीचर की दुकान, विकास की परचूनी की दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


राजस्व विभाग से कानूनगो व लेखपाल मौके पर पहुंचे। कानूनगो प्रताप सिंह ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलने की बात दुकानदारों द्वारा बताई गई है। कासिमपुर पावर हाउस के महाप्रबंधक अतुल सक्सेना भी बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जो भी हो सकेगा, दुकानदारों की वह मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे बाद पहुंची दमकल, दो मिनट में पानी खत्म

साईं मंदिर मार्केट की यह दुकानें कासिमपुर पावर हाउस की ओर से एलॉट की गई हैं। कुछ लकड़ी के खोखों में संचालित हैं। कुछ में दुकानदारों ने ऊपर और गेट पर टीन लगा रखी है। कुछ दुकानदार और मजदूर वहीं पर सोते भी हैं। बताते हैं कि आग लगने पर दमकल को सूचना दी गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद एक दमकल पहुंची, लेकिन दो मिनट में ही उसका चार हजार लीटर पानी खत्म हो गया। वहीं आग की लपटें भयावह होती गईं। इसके बाद सूचना देकर और दमकल बुलाई गईं। आठ दमकल ने रात साढ़े 12 बजे से बुधवार की सुबह सात बजे तक पानी की बौछार करते हुए आग पर काबू पाया। इसके बावजूद कहीं-कहीं पर आग सुलग रही थी। सुबह करीब आठ बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।

तारों से स्पार्किंग की कर रहे थे शिकायत
दुकानदारों के अनुसार खंभे पर तारों का जाल सा बिछा है। इसमें आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। कई बार इस बात की शिकायत पावर हाउस के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते उनका बड़ा नुकसान हो गया है। इसी से गुस्साए दुकानदारों ने नुकसान की भरपाई की मांग करते हुए बुधवार को पावर हाउस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि उनके नुकसान की भरपाई पावर हाउस की ओर से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed