फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Goods worth lakhs stolen by cutting canteen wall

Aligarh News: कैंटीन की दीवार काटकर लाखों का सामान चोरी

Sat, 27 Jul 2024 04:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 27 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by cutting canteen wall
चोरी के लिए काटी गई कैंटीन की दीवार। संवाद - फोटो : Samvad
बृहस्पतिवार की देर रात थाने के समीप मौजूद कैंटीन की दीवार काटकर चोर करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान और तीन हजार रुपये चुराकर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




गांव ल्हौर्रा निवासी वागेश चौधरी पुत्र कुंवरपाल के अनुसार थाने के समीप उनकी चाय की दुकान सहित कैंटीन है। शुक्रवार की सुबह उन्होंने कैंटीन खोली तो दुकान की एक दीवार कटी हुई थी। अंदर रखा करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान और गल्ले में रखे तीन हजार रुपये गायब थे। खास बात यह है कि इसमें बाल्टी, कड़ाही, गैस सिलिंडर सहित तमाम सामान था, जिसे चोर इत्मिनमान से ढोकर ले गए, लेकिन इस दौरान वह किसी की नजर में नहीं आ सके।
विज्ञापन




पीड़ित के अनुसार करीब छह माह पहले भी उनकी कैंटीन की दीवार काटकर चोर सामान और जेनरेटर ले गए थे। थाना पुलिस के अनुसार चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed