{"_id":"5dde1be88ebc3e54b909fa8c","slug":"goods-train-at-aligarh-railway-junction-crosses-sleeper-shuntman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तेज गति के कारण स्लीपर तोड़कर आगे बढ़ी मालगाड़ी, शंटमैन का पंजा कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तेज गति के कारण स्लीपर तोड़कर आगे बढ़ी मालगाड़ी, शंटमैन का पंजा कुचला
Wed, 27 Nov 2019 12:17 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Railway Station
- फोटो : India Rail Info
अलीगढ़ जंक्शन के सिडी साइडिंग मालगोदाम की पुरानी लाइन पर अनलोडिंग के लिए प्लेस होती एक मालगाड़ी ने तेज स्पीड़ के चलते स्लीपर तोड़ते हुए एक शंटमैन के दायें पैर का पंजा कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी स्टेशन अधीक्षक राजा बाबू ने शंटमैन को तत्काल रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
फिलहाल वह खतरे से बाहर है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। मध्य प्रदेश से यूरिया लेकर आई 58 रैक की मालगाड़ी को पुरानी लाइन पर प्लेस कराने के दौरान पिछले वैगन की तरफ शंटमैन सुखपाल सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी गांव समसपुर, खुर्जा, बुलंदशहर वॉक-टॉकी पर इंजन की तरफ मौजूद दूसरे शंटमैन से संपर्क कर चालक-परिचालक को संदेश दे रहा था, कि तभी मालगाड़ी की स्पीड बढ़ गई
विज्ञापन
और वह स्टापर से पहले लगे दो सीमेंट के स्लीपर तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगी।
यह देख शंटमैन सुखपाल घबरा गया। गाड़ी को डिरेल होने से बचाने के लिए वह प्रेशर बटन दबाने को दौड़ा। इस दौरान उसके दायें पैर का पंजा मालगाड़ी और स्लीपर के बीच आकर कुचल गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने घटना देख शोर मचा दिया। इस पर चालक ने गाड़ी रोकी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने शंटमैन को रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार को भेजा। इधर, घटना के संबंध में जेडयूआरसीसी मेंबर संजय पंडित ने इलाहाबाद डीआरएम को घटना की जानकारी दी। डीआरएम ने मामले में स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।