{"_id":"6067809d8ebc3ec899797c96","slug":"good-friday-city-office-news-ali2601462144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे : प्रभु यीशु की शिक्षाओं को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे : प्रभु यीशु की शिक्षाओं को किया याद
विज्ञापन
प्रर्थना सभा को संबोधित करते फादर अमिताभ हैरल्ड।
- फोटो : CITY OFFICE
मानवता को बचाने के लिए उसके पापों को अपने रक्त से धोने वाले प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने वाले दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गईं। प्रभु यीशु की शिक्षाओं को याद किया गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन में फादर अमिताभ हेराल्ड ने प्रार्थना सभा आयोजित की। उन्होंने कहा कि जब प्रभु यीशु मसीह को क्रॉस पर चढ़ाया जा रहा था, तब प्रभु के यह शब्द थे कि हे प्रभु जो लोग मेरे साथ यह सब कुछ कर रहे हैं, इनको क्षमा कर देना। क्योंकि ये लोग नहीं जानते कि वह क्या कर रहे हैं। इस तरह अपनी जान लेने वालों को भी क्षमा कर देने की शिक्षा हमें केवल प्रभु यीशु के माध्यम से ही मिलती है। यहां प्रार्थना सभा में कांग्रेस के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के अलावा क्रॉमवेल चार्ज, सेठ जॉन, अफजल मसीह, रजनी, बीना चार्ल्स आदि मौजूद थे।
बन्नादेवी स्थित चर्च में फादर युसूफ दास के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना इकलौता पुत्र तक दे दिया। जिससे कि जो भी उस पर विश्वास करे, उसका नाश न हो, वह अनंत जीवन पाए। यहां पर एचडी गिल, पास्टर रविकांत सहित ईसाई समाज के अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

घंटाघर स्थित चर्च द असेंसन में प्रर्थना सभा में उपस्थित पूर्व एमएलसी विवेक बंसल। व अन्य।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन