{"_id":"590646614f1c1bcc34441397","slug":"gonda-road-after-all-who-will-overcome-this-hell","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा रोडः आखिर कौन उबारेगा इस नरक से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा रोडः आखिर कौन उबारेगा इस नरक से
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 01 May 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
नहर नहीं, यह सड़क हैः करीब एक किलोमीटर लंबा जलभराव का नजारा, जबकि सड़क के दोनों ओर सीमेंटेड नाला बना हुआ है।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष निगम
स्वच्छ भारत मिशन। जहां सोच वहां शौचालय। विकास का अर्थ विद्युत, कानून और सड़क। 15 जून तक पूरे प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। सबका साथ-सबका विकास। केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों के ये नारे महफूज नगर, गोंडा रोड, नींवरी मोड़, रहमानिया मस्जिद, देहलीगेट की शाहजमाल चौकी के हजारों बाशिंदों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
कारण, वहां पर 15 दिन से गोंडा रोड के दोनों साइड बने पांच फुट गहरे नाले का गंदा बदबूदार पानी सड़क से लेकर घर, मस्जिद और तमाम इलाकों में घुस गया है। गोंडा रोड का पूरा बाजार बंद है। घरों के निचले हिस्से पानी में डूब गए हैं।
रहमानिया मस्जिद के बेसमेंट से रविवार को पूरे दिन मोटर से पानी निकाला गया। यहां बच्चों की दीनी तालीम और जुमे की नमाज बंद हो गई है। लगभग 50 हजार की आबादी इस गंभीर समस्या से जूझ रही है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट गेट के बाहर जोहर की नमाज अदा कर तत्काल पानी निकालने की मांग की थी, लेकिन अफसर रविवार को अवकाश का हवाला देकर सोमवार से काम करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
30 जून तक नालों की सफाई पूरा करने के निर्देश
नालों एवं पोखरों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नालों की सफाई एवं पोखरों के जल संचय कार्य की समीक्षा बैठक में उन्होंने 30 जून तक कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि महानगर में छोटे-बड़े लगभग 212 नाले हैं। इन नालों की सफाई व महानगर के प्रमुख पोखरों की सफाई कर जल संचय का कार्य किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में इस कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्वच्छता वार्ड में नालों की सफाई का मैन्युल लेबर व मशीन द्वारा की जा रही है। अभी तक 56 नालों की सफाई हो गई है। मसूदाबाद पोखर की सफाई कार्य चल रहा है। कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, वर्कशॉप प्रभारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले साल गूलर रोड, मसूदाबाद, आवास विकास, पंचनगरी विकास नगर, लोको कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति होने पर सभी पोखरों की सफाई कराई जाएगी।
ठेेकेदार ने काम अधूरा छोड़ा
गोंडा रोड, नींवरी मोड़, महफूज नगर आदि इलाकों में स्थायी रूप से जलभराव की समस्या के निदान के लिए सपा सरकार में 12.83 करोड़ रुपये की लागत से एक महत्वाकांक्षी योजना सपा के पूर्व नगर विधायक जफर आलम लेकर आए थे। जिसमें गोंडा रोड से नींवरी मोड़ तक सड़क के दोनों साइड में सीमेंटेड पक्का नाला बनाया जा रहा है। इस नाले की गहराई पांच फुट चौड़ाई साढ़े तीन फुट और लंबाई लगभग एक किमी है। इसी नाले के पानी को अलीगढ़ ड्रेन (मथुरा बाईपास की छोटी नहर) में डालने के लिए पंपिंग स्टेशन बनाया जाना है। कार्यदायी संस्था जल निगम को तीन करोड़ की पहली किस्त मिलने के बाद काम शुरू हो गया, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली इसलिए जल निगम के ठेकेदार ने काम बंद कर दिया।
15 दिन से कारोबार ठप है। पानी भरने के कारण ग्राहक नहीं आते। डूब जाने के डर लोग बच्चों को घरों से नहीं निकलने देते।
-शकील अहमद
मस्जिद के ग्राउंड फ्लोर में भरे पानी को रोज पंप से निकाला जा रहा है। जुमे की नमाज में लोग यहां बैठ नहीं पाते।
-मौलाना अब्दुल कादिर इमाम रहमानिया मस्जिद
तकरीबन 50 हजार की आबादी इस गंभीर समस्या से परेशान है। गंदगी, कीचड़, पानी ने जीना मुश्किल कर दिया है। हम दोजख में हैं।
-मो. हनीफ
पानी से स्थानीय निवासी परेशान हैं। सोमवार से पानी निकालने का काम शुरू नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे।
-राजेश सैनी, प्रदेश सचिव सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ
सोमवार को कच्चा नाला निर्माण शुरू करा कर पानी निकाला जाएगा। एक दो दिन में ये समस्या खत्म हो जाएगी।
-विमल अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट
अगर समस्या बढ़ी है तो रविवार के दिन भी काम हो सकता है। लेकिन भाजपा सरकार में जनता की चिंता नहीं की जाती है।
-जफर आलम, पूर्व नगर विधायक