फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Golden hour plan of Aligarh will apply in whole state

अलीगढ़ का गोल्डन ऑवर प्लान पूरे प्रदेश में होगा लागू

Sun, 21 Mar 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Golden hour plan of Aligarh will apply in whole state
सड़क हादसे के गंभीर घायलों को एक घंटे के भीतर इलाज दिलाने के लिए अलीगढ़ की यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से शुरू किया गया ‘गोल्डन ऑवर प्लान’ प्रदेश स्तर पर लागू होगा। शनिवार को विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति समीक्षा के लिए अलीगढ़ आई। समिति के समक्ष इस प्लान को रखा गया, जिसको समिति ने शासन को भेजने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस प्लान को पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक हुई। सभापति शशांक यादव, सदस्य घनश्याम सिंह लोधी, अनु सचिव तेज प्रताप, समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार व निजी सचिव कमला प्रसाद मौजूद रहे। समिति ने जनपद में पिछले 5 वर्षों में संप्रदायों तथा जातियों के बीच सद्भाव उत्पन्न करने के लिए किए गए प्रयासों, आबकारी विभाग द्वारा राजस्व वसूली, महिलाओं की समस्याओं, स्वास्थ्य व आरटीओ आदि की चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसएसपी से कहा गया कि महिला फरियादियों की थाने पर सुनवाई हो। आबकारी विभाग से जहरीली शराब को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ली। बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, सेनानायक 45वीं बटालियन पीएसी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है गोल्डन ऑवर प्लान
गोल्डन ऑवर प्लान परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस की अभिनव पहल है। इसके तहत एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। उसमें सड़क किनारे के गांवों के प्रधानों, ढाबों, होटलों, प्रमुख प्रतिष्ठानों के संचालकों, निजी/सरकारी अस्पतालों, ट्रामा सेंटर के नंबर जोड़े गए हैं। सभी को निर्देश हैं कि सड़क हादसा होने पर तत्काल ग्रुप में जानकारी दें, जिससे कि पुलिस-प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग तत्काल गंभीर घायलों के लिए उपचार की व्यवस्था कर उनकी जान को बचा सके।

एसपी सिटी सतीश चंद्र के मुताबिक, सड़क हादसे की जानकारी कोई भी व्यक्ति जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 9454402807, नगर नियंत्रण कक्ष के नंबर 9454402808, गोल्डन ऑवर व्हाट्स एप ग्रुप के नंबर 9389691021, पुलिस अधीक्षक यातायात के सीयूजी नंबर 9454400378 पर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed