फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gold coins and Surmedhan found while digging the field at aligarh

UP: खेत में खोदाई के दौरान मिला कुछ ऐसा... देखकर दंग रह गए लोग; हैरत में पड़ गए मजदूर

Sat, 26 Jul 2025 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

अलीगढ़ में खेत की खोदाई में सोने के सिक्के और सुरमेदानी निकल आई। पहले तो ग्रामीणों ने काफी सिक्के आसपास में बांट लिए। बाद में पुलिस को दे दिए। अब डीएम स्तर से इन्हें कोषागार में जमा कराने और जांच कराने की योजना है।
 

विज्ञापन
Gold coins and Surmedhan found while digging the field at aligarh
aligarh Gold coins - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर से सटे गांव बरहेती की नई आबादी में पानी निकासी के लिए नाली बनाते समय खेत से मिट्टी खोदने पर पुरातात्विक महत्व के सोने के सिक्के व अन्य आभूषण मिले हैं। खबर फैलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


प्रधान पुत्र की मदद से सोने के 24 सिक्के, एक सुरमानेदानी, चांदी का एक सिक्का और सोने की ईंट का एक छोटा टुकड़ा थाने में जमा करा दिया गया है। अब प्रशासन स्तर से कोषागार में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


घटनाक्रम बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुआ। गांव के बाहर नई आबादी विकसित हुई है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों ने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया है। यहां अभी जलनिकासी आदि के संसाधन नहीं हैं। इसी क्रम में इन नए मकान स्वामियों ने चंदा कर पाइपलाइन डालकर नाली बनाना तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के साथ निकले सोने के सिक्के
बृहस्पतिवार दोपहर में मजदूर लगाकर पाइप डालकर नाली बनवाई जा रही थी। पाइप को दबाने के लिए पास के ही एक खेत से मिट्टी खोदकर लाई जा रही थी। मजदूरों ने खेत में गड्ढा खोदकर मिट्टी लाकर नाली वाले स्थान पर डाली तो मिट्टी के साथ उसमें कुछ सोने के सिक्के भी निकल आए। 

 

यह देख मजदूर दंग रह गए। शोर मचने पर नई आबादी के अलावा गांव के अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच अचानक गर्मी से एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भिजवाया गया। तभी वहां प्रधान पुत्र सतीश राजपूत पहुंच गए। 

 

सोने और चांदी का सिक्का भी लिया
उन्होंने ग्रामीणों से 11 सोने के सिक्के एकत्रित कर लिए। साथ में खबर देकर पुलिस बुला ली। खबर पर आई पुलिस ने 11 सिक्के अपने पास लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर ग्रामीणों द्वारा अपने पास रखे गए 13 अन्य सोने के व एक चांदी का सिक्का भी लिया। 


 

साथ में एक छोटी सी सुरमेदानी व 100 ग्राम करीब वजनी सोने का टुकड़ा भी मिला। प्रत्येक सिक्के का वजन 12 ग्राम के आसपास माना जा रहा है। सुरमेदानी 10 ग्राम वजनी होने का अनुमान है।

 

प्रत्येक सिक्के पर उर्दू में कुछ लिखा भी हुआ है। पुलिस ने पूरा माल प्रधान पुत्र व अन्य ग्रामीणों से लिखा पढ़ी में लेकर थाने के मालखाने में जमा कर डीएम को अवगत करा दिया है। अब डीएम स्तर से इसे कोषागार में जमा कराने व इसके पुरातात्विक महत्व आदि पर जांच कराई जाएगी।

 

दूसरे दिन भी गांव में रही चकल्लस
बृहस्पतिवार को हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को भी वहां पुलिस पहुंच गई। साथ में चर्चाएं होती रहीं। हालांकि जिस स्थान पर सिक्के मिले थे। अब वहां खोदाई बंद करा दी गई है। मगर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

 

मजदूरों ने रख लिए थे काफी सिक्के
बृहस्पतिवार को जब मजदूर की तबीयत बिगड़ी। तब तक 11 सिक्के तो मिल गए थे। मगर ग्रामीणों के एकत्रित होने से पहले मजदूरों व वहां रहने वाले ग्रामीणों ने करीब 13 सिक्के अपने पास रख लिए, जिन्हें पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर वापस लिया। अंदेशा है कि ग्रामीणों पर अन्य भी सिक्के हो सकते हैं।

 

यह गांव की नई आबादी है। जहां चार पांच परिवारों ने आपस में चंदा कर नाली बनवाने के लिए काम कराया। तभी एक खेत से मिट्टी खोदते समय सोना निकलना बताया गया है। पुलिस को खबर देकर अब तक मिला माल दे दिया गया है।-सतीश राजपूत, प्रधान पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed