{"_id":"678ab4ece9568f9db509f167","slug":"gold-chain-mobile-and-cash-looted-from-bike-rider-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100576-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक सवार से सोने की चेन, मोबाइल व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक सवार से सोने की चेन, मोबाइल व नकदी लूटी
Sat, 18 Jan 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब पौने 11 बजे मूसेपुर मार्ग पर बिजली घर के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक बाइक सवार को रोक लिया। उसके गले में पड़ी सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल और नकदी लूटकर भाग निकले। इससे पहले बदमाशों ने तमंचे की बट से पीटकर उसे घायल कर दिया।
गांव मूसेपुर निवासी विकास के अनुसार वह गांव कमालपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने 11 बजे लोधा से मूसेपुर मार्ग पर बिजली घर के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। रुकते ही तमंचे की बट से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनकी सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लूटकर भाग दिया।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।