फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   God provides shade to 750 cattle, farmers provide fodder on credit

Aligarh News: 750 गोवंश को छाया देता है भगवान, उधार में चारा देते हैं किसान

Thu, 02 Apr 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
God provides shade to 750 cattle, farmers provide fodder on credit
अनूप शहर रोड पर आकाशवाणी केंद्र की जगह पर बनी अस्थायी गोशाल में पेड़ के नीचे बैठे गोवंश। - फोटो : samvad
अनूपशहर रोड स्थित जवां के गांव सुढि़याल में आकाशवाणी केंद्र की 6500 बीघा जमीन पर अस्थायी गोशाला संचालित है, जिसमें लगभग 750 से अधिक गोवंश हैं। सभी गोवंश तपती धूप में बबूल के पेड़ों की छांव के सहारे रहते हैं, अगर बारिश हो जाए तो इसी परिसर में बने पुराने जर्जर गोदामों में पहुंचा दिए जाते हैं। चारे की व्यवस्था हर महीने उधार में होती है।
विज्ञापन



किसानों से हरा चारा, सब्जी और भूसा लिया जाता है, जिसका भुगतान एक महीने बाद होता है। यह भुगतान उस धनराशि से होता है, जो पशुपालन विभाग की ओर से प्रति गोवंश रोजाना की दर से दी जाती है।
विज्ञापन






अनूपशहर रोड पर स्थित इस बेशकीमती जमीन का स्वामित्व आकाशवाणी केंद्र के पास है, यहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। इसलिए यहां आज तक टिनशेड नहीं बन सका है। सभी झुंड में पेड़ों के नीचे रहते हैं, जब चारे की गाड़ी आती है तो उसके पीछे भाग पड़ते हैं। दिन भर में कई बार यही सिलसिला चलता है। यहां गोवंश के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ किसान अपनी इच्छा से भी भूसा, हरा चारा और सब्जियां दे जाते हैं। पानी की नाद को महीनों बाद साफ किया जाता है। देखरेख करने वाले राहुल ने बताया कि टिनशेड बनवाने के लिए दिल्ली तक भागदौड़ की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि इस गोशाला में अस्थायी छाया करने का इंतजाम करने का प्रयास किया जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed