फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girls of SJD school played in the district

एसजेडी स्कूल की छात्राओं ने जिले में बजाया डंका

Sat, 11 Jul 2020 01:05 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 11 Jul 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Girls of SJD school played in the district
सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास होने पर खुशी मनाते छात्र- छात्राएं। - फोटो : neeraj
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से शुक्रवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणामों के आधार पर जिले में एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं बाजी मारी है।
विज्ञापन



आईएससी में एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की रिया गुप्ता 93.5 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। एसजेडी के ही राहुल गुप्ता ने 92 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान और 91 फीसदी अंकों के साथ रुचिका शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन



आईसीएसई में एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की आकांक्षा शर्मा ने 96.2 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 94.6 फीसदी अंकों के साथ नर्चर स्कूल के गर्वित कुमार रहे। गगन पब्लिक स्कूल के राजीव शर्मा ने 92 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में छात्राओं ने जिला टॉप कर छात्रों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं और 12वीं टॉप थ्री के साक्षात्कार

1- खुद पर भरोसा हो तो निश्चित ही मिलती है सफलता 
 दसवीं में जिला टॉप करने एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की राठी नगर निवासी छात्रा आकांक्षा शर्मा ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि घंटों के हिसाब से पढ़ो। जम मन लगे, तब पढ़ो। लेकिन पढ़ाई पूरी जरूर करो। उन्होंने बताया कि पिता स्टांप वेंडर हैं। यदि खुद पर भरोसा हो तो निश्चित ही सफलता मिलती है। यही कारण है कि उन्हें भी जिला टॉपर बनने में खुद की मेहनत से सफलता मिली है। 


 2 - इंजीनियर बनकर पिता का सहयोग करना चाहते हैं गर्वित कुमार  
10वीं में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के राजीव नगर निवासी छात्र गर्वित कुमार ने बताया कि पिता रामवीर सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मां आशा सिंह का देहांत हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग पास करें। उन्होंने कहा कि वह इंजीनियर बनकर अपने पिता का सहयोग करना चाहते हैं। 


3- डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहते हैं राजीव शर्मा 
जिला टॉपर्स में तीसरा स्थान पाने वाले गगन पब्लिक स्कूल के छात्र राजीव शर्मा ने बताया कि पिता अनिल शर्मा का हार्डवेयर का व्यवसाय है। मां पूजा शर्मा ग्रहणी हैं। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। गरीबों का मुफ्त में इलाज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने के लिए मां पूजा शर्मा ने काफी प्रेरित किया है। साथ ही कहा कि सफलता के लिए घटों नहीं नियमित पढ़ने की जरूरत है। 


12वीं के टॉप थ्री के साक्षात्कार   

1- इंजीनियरिंग कर जरूरतमंदों को निशुल्क पढ़ाना चाहती हैं रिया गुप्ता 
12वीं में जिला टॉप करने वाली एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की संगम विहार कालोनी निवासी छात्रा रिया शर्मा ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर जरूरतमंदों को निशुल्क पढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पिता प्रवीन कुमार सेनेटरी की दुकान पर काम करते हैं। मां मोनिका गुप्ता ग्रहणी हैं। उन्होंने कहा कि वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर बनकर अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। इसके बाद जरूरतमंदों को निशुल्क शिक्षा देंगी ताकि समाज के अंत में खड़े परिवार के बच्चों को भी शिक्षा मिल सके। 


2- आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं राहुल गुप्ता 
12वीं में जिला टॉपर्स में दूसरा स्थान पाने वाले एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के गोविंद नगर निवासी छात्र राहुल गुप्ता ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह सिकंदराराऊ के गांव बाजिदपुर के मूल निवासी हैं। पिता ज्ञानेश गुप्ता साड़ी सूटिंग शर्टिंग का व्यवसाय करते हैं। बहन अंजली गुप्ता बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि वह टॉपर बनने का सपना संजोये थे। शिक्षक आकाश भारद्वाज ने भौतिक विज्ञान और भुवनेश गौड़ ने गणित विषय को समझने में मदद की। 



3- गरीबों को हक दिलाना चाहती हैं रुचिका शर्मा 
12वीं में जिला टॉपरों में तीसरा स्थान बनाने वाली एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की विकास नगर एटा चुंगी निवासी छात्रा रुचिका शर्मा आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मां ममता शर्मा ग्रहणी हैं। छोटा भाई रौनक शर्मा 10वीं में है। उन्होंने कहा कि आईएएस के पास कई शक्तियां होती हैं। ऐसे में आईएएस बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का मूल उद्देश्य है कि गरीबों को उनका हक मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed