फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girls committed suicide because of dowry.

मंगेतर ने की दहेज की मांग, शादी से 20 दिन पहले युवती ने दी जान

Thu, 31 Oct 2019 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
girls committed suicide because of dowry.
अंजलि - फोटो : अमर उजाला

जनपद के गभाना थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगेतर द्वारा परिवार वालों से दहेज मांगे जाने पर बुधवार को मेहरावल स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती की 21 नवंबर को बारात आनी थी।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। इधर, मंगेतर सहित उसका परिवार भी घटना से सकते में है।
विज्ञापन


अंजलि (20) पुत्री हरवीर सिंह निवासी मेहरावल, गभाना की छह माह पहले क्वार्सी इलाके के एक युवक से शादी तय हुई थी। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।

मृतका के पिता हरवीर सिंह के मुताबिक बेटी बुधवार को घर से किसी काम का बहाना करके निकली थी और उसने मेहरावल स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। परिवार वालों को पुलिस ने शव का शिनाख्त कर घटना का जानकारी दी। हरवीर के मुताबिक बेटी की छह माह पहले शादी तय की थी। पिछले दिनों वह बीमार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने उसे थायराइड की समस्या बताई थी। यह बात उसने मंगेतर को बता दी। इससे वह शादी से मुकरने लगा था। परिवार वालों के समझाने पर आठ बीघा जमीन और दो लाख रुपये की नगदी की मांग रख दी। इस मांग को पूरा करने में परिवार ने असमर्थता जाहिर की थी। इस बात को लेकर परिवार में मंथन चल ही रहा था। बेटी भी मंगेतर की इस मांग से परेशान थी।


इसी के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। गभाना थाना इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक पारिवारिक कारणों के चलते युवती ने आत्महत्या की है। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed