फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girl went with her lover after giving anesthetic to the family members

Aligarh: परिजनों को खिलाया बेहोश करने वाला पदार्थ, प्रेमी के साथ गई युवती, आभूषण-रुपये भी ले गई साथ

Tue, 29 Oct 2024 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

युवती के मां ने आरोप लगाया कि बेटी का गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। रात को युवती ने परिवार के सभी सदस्यों को बेहोश करने वाला पदार्थ खिला दिया।सुबह होश आने पर देखा तो युवती घर में नहीं थी। अलमारी में रखे आभूषण व नकदी भी गायब थे।

विज्ञापन
girl went with her lover after giving anesthetic to the family members
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गभाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने परिवार के सदस्यों को बेहोश करने वाला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि उसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के मां ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। कई बार परिवार के समझाने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की रात को युवती ने परिवार के सभी सदस्यों को बेहोश करने वाला पदार्थ खिला दिया। 
विज्ञापन


सुबह होश आने पर देखा तो युवती घर में नहीं थी। अलमारी में रखे आभूषण व नकदी भी गायब थे। सीओ आरके सिशौदिया ने बताया है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed