{"_id":"5bd07356bdec2269a2077f3a","slug":"girl-tried-to-commit-suicide-as-her-obscene-video-was-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाया तो किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बनाया तो किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 24 Oct 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt
शहर के हमदर्द नगर इलाके में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या के प्रयास की खबर है। बताया जाता है कि किशोरी इसलिए परेशान थी क्योंकि उसका अश्लील वीडियो बनाया गया था और ब्लैकमेलिंग कर पैसे भी ऐंठ लिए गए थे। तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किशोरी ने हालात से परेशान होकर तनाव में नींद की ढेर सारी गोलियां खा ली थीं। इसके बाद उसे संगीन हालत में मेडिकल कालेज ले जाया गया। इस पूरी घटना के पीछे एकतरफा प्यार की कहानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि आस-पड़ोस का ही एक युवक किशोरी से एकतरफा प्यार करने लगा था, लेकिन लड़की की तरफ से ऐसा कुछ नहीं था। इसीलिए गुपचुप तरीके से लड़की का वीडियो बनाया गया और फिर ब्लैकमेलिंग की जाने लगी। लड़कों के खिलाफ मामला किशोरी की मां ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन