फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl trapped in love trap, raped in the name of marriage

शादी में मुलाकात: प्रेमजाल में फंसाया, होटल ले जाकर बनाए रिश्ते, फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी, मुकदमा

Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
सार

एक वर्ष पहले युवती की मुलाकात युवक से एक शादी में हुई। जहां नंबर के आदान प्रदान के बाद बातचीत शुरू हुई। शादी करना तय हुआ और दोनों के परिवार वाले भी मान गए। इसी बीच उसने होटल में बुलाकर रिश्ते बनाए। आपत्तिजनक फोटो वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन
Girl trapped in love trap, raped in the name of marriage
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलदंशहर की युवती की शादी समरोह में युवक से मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग के दौरान शादी करना तय हुआ और युवक ने होटल में बुलाकर युवती से रिश्ते बनाए। यहां तक की जरूरत पर रुपये उधार ले लिए। अब न तो युवक शादी कर रहा और न रुपये लौटा रहा। उल्टा उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले में युवती ने पूरी घटना बताते हुए अपना वीडियो वायरल कर मदद मांगी है। जिस पर क्वार्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने वायरल वीडियो में कहा है कि एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात जमालपुर के सलमान से एक शादी में हुई। जहां नंबर के आदान प्रदान के बाद बातचीत शुरू हुई। शादी करना तय हुआ और दोनों के परिवार वाले भी मान गए। इसी बीच उसने होटल में बुलाकर रिश्ते बनाए। 
विज्ञापन


आपत्तिजनक फोटो वीडियो भी बना लिए। जरूरत पर 90 हजार रुपये भी लिए। अब शादी करने से, रुपये वापस करने से मना कर रहा है और विरोध पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। युवक मूल रूप से क्वार्सी इलाके का रहना है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जांच के लिए छतारी बुलंदशहर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed